menu-icon
The Bharatvarsh News

MP Suspended: नहीं थम रहा सांसदों के निलंबन का सिलसिला, आज 3 और संसद हुए सस्पेंड

MP Suspended: लोकसभा से सांसदों के सस्पेंड होने का सिलसिला आज भी जारी रहा. अब तक कूल मिलाकर 146 सांसद हो चुके हैं सस्पेंड. इसके साथ ही अनिश्चितकाल के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है.

Calendar Last Updated : 21 December 2023, 05:07 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • शीतकालीन सत्र खत्म होने से एक दिन पहले ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई सदन
  • विपक्षी सांसदों ने दिल्ली के विजय चौक पर किया किया विरोध मार्च

MP Suspended: लोकसभा में आज लगातार चौथे दिन भी सांसदों को निलंबित किया गया. लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने कांग्रेस के सांसद नकुलनाथ, डीके सुरेश और दीपक बैज को सदन की अवमानना के आरोप में शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया. इसके साथ ही अब तक कूल 146 सांसद निलंबित हो चुके हैं, जिसमें से 46 सांसद राज्यसभा के हैं. 

स्पीकर बोले- 'ये सदन की मर्यादा के विरुद्ध' 

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने आज सांसदों को सस्पेंड करते हुए कहा कि "आप बार-बार सदन की कार्रवाई बाधित कर रहे थे, तख्तियाँ दिखा रहे थे और नारेबाजी कर रहे थे. कागज फाड़ कर लोकसभा कर्मियों पर फेंक रहे थे. ये सदन की मर्यादा के विरुद्ध है".

उन्होंने शून्यकाल खत्म होते ही तीनों कांग्रेसी सांसदों का नाम लेते हुए कहा कि "मैं कभी बिना कारण के किसी सदस्य को निलंबित नहीं करना चाहता. आपको जनता ने चुना है. आपको अधिकार है यहां चर्चा करने का और अपनी बात रखने का. आप लोग अपनी सीट पर जाइए, मैं आपको शून्यकाल में आपकी बात रखने का अवसर दूंगा."

इसके साथ ही स्पीकर ने विपक्षी सांसदों के सदन में पेश आने के तरीके पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा "यह तरीका सही है क्या? सदन की यही मर्यादा है क्या? (सदस्य) नियोजित तरीके से निलंबित करने की बात कर रहे हैं, यह सही नहीं है."

संसद कांड पर गृह मंत्री के बयान की मांग कर रहे हैं विपक्षी सांसद 

13 दिसम्बर को संसद की सुरक्षा में हुई चूक के बाद से ही विपक्षी सांसद सरकार को घेर रही है. लगातार सदन में गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग की जारी है और विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. जिसके बाद सबसे पहले 14 दिसम्बर को लोकसभा से 13 सांसदों को निलंबित कर दिया था. इसके बाद भी विपक्ष का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है.

हालंकी इस बीच सांसदों के निलंबन का सिलसिला भी जारी रही रहा. 18 दिसम्बर को 33, 19 दिसंबर को 49 और 20 दिसंबर को दो विपक्षी सदस्यों को निलंबित किया गया था. वहीं राज्यसभा से 14 दिसंबर को एक और 18 दिसंबर को 45 सांसदों को निलंबित किया गया था.  जिसके बाद आज विपक्षी दलों ने दिल्ली के विजय चौक पर निलंबन के खिलाफ मार्च निकाला और सरकार पर तानाशाही के आरोप भी लगाए. 

अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई सदन की कार्यवाही 

संसद के शीतकालीन सत्र का अंतिम कार्यदिवस कल यानि 22 दिसम्बर को समाप्त होने वाला था. लेकिन आज सदन में विपक्ष के हंगामे के बाद स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कारवाही को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है. उनका आरोप है कि विपक्ष सदन की मर्यादा को तोड़ रही है.

सम्बंधित खबर

Recent News