menu-icon
The Bharatvarsh News

Wrestlers Protest: महापंचायत के बाद साक्षी मलिक का बड़ा ऐलान, कहा- “मुद्दा सुलझने तक एशियन गेम्स में भाग नहीं लेंगे”

Wrestlers Protest: 10 जून को हरियाणा के सोनीपत में शनिवार पहलवानों ने खाप पंचायत के साथ मिलकर महापंचायत कर रहे हैं। इस महापंचायत में साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया, साक्षी के पति सत्यव्रत कादियान और विनेश फोगाट के पति सोमवीर राठी मौजूद हैं। महापंचायत का फैसला यह हुआ है कि अगर सरकार 15 जून तक तक […]

Calendar Last Updated : 10 June 2023, 06:46 PM IST
Share:

Wrestlers Protest: 10 जून को हरियाणा के सोनीपत में शनिवार पहलवानों ने खाप पंचायत के साथ मिलकर महापंचायत कर रहे हैं। इस महापंचायत में साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया, साक्षी के पति सत्यव्रत कादियान और विनेश फोगाट के पति सोमवीर राठी मौजूद हैं। महापंचायत का फैसला यह हुआ है कि अगर सरकार 15 जून तक तक कोई निर्णय नहीं लेती है, तो पहलवान धरना प्रदर्शन फिर से शुरू करेंगे।

इस बीच पहलवान साक्षी मलिक ने भारतीय कुश्ती महांसघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांक्षी मलिक ने कहा कि हम एशियन गेम्स तभी खेलेंगे (हिस्सा लेंगे) जब ये सारा मुद्दा सुलझ जाएगा।

वहीं आपको बता दें कि पंचायत शुरू होने से पहले पहलवान बजरंग पूनिया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, “सरकार के साथ जो बातचीत हम करके आए हैं, उसे हम अपने बीच में ही रखेंगे। जो हमारे समर्थन में खड़ी हैं, चाहे वह कोई संगठन हो या खाप पंचायत हो उनके सामने हम यह बातचीत रखेंगे।”

खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों और बिरादरी के चौधरियों के साथ सलाह और मशवरा करने के बाद ही किसी फैसले पर पहुंचा है। इस महापंचायत में बीते दिनों खेल मंत्री के साथ पहलवान के साथ हुई बैठक के संदर्भ में चर्चा होगी। पहलवान सरकार द्वारा दिए समझौता आश्वासन को खाप पंचायत के सामने रखेंगे। इसके बाद फैसला होगा।

सम्बंधित खबर

Recent News