menu-icon
The Bharatvarsh News

जंतर-मंतर पर अरविंद केजरीवाल की ऐतिहासिक रैली, 'आप' पंजाब के नेता होंगे शामिल

आम आदमी पार्टी के पंजाब के मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता रविवार(1 मार्च) को सुबह 11 बजे जंतर-मंतर में राष्ट्रीय कन्वीनर अरिवंद केजरीवाल की सार्वजनिक रैली में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचेंगे.

Calendar Last Updated : 28 February 2026, 09:26 PM IST
Share:

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी के पंजाब के मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता रविवार(1 मार्च) को सुबह 11 बजे जंतर-मंतर में राष्ट्रीय कन्वीनर अरिवंद केजरीवाल की सार्वजनिक रैली में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचेंगे.

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के महासचिव और मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि पंजाब की पूरी लीडरशिप अरविंद केजरीवाल के साथ चट्टान जैसी खड़ी है और जंतर-मंतर पर पार्टी के हजारों कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ शामिल होगी. उन्होंने कहा कि आप पंजाब के नेता और वालंटियर एकजुटता दिखाने  औऱ राष्ट्रीय कन्वीनर द्वारा पार्टी के भविष्य की रूपरेखा बारे सुनने के लिए बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचेगे.

अरविंद केजरीवाल पर भरोसा

बलतेज पन्नू ने कहा कि यह रैली एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हो रही है, जो कथित शराब घोटाले मामले में अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं को बरी करने के अदालत के हालिया फैसले के बाद आया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों के लोगों की तरह पंजाब के लोगों को भी अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी और स्वच्छ राजनीति के प्रति प्रतिबद्धता पर पूरा भरोसा है. सत्य की जीत हुई है.

भाजपा की साजिशों का पर्दाफाश

आप पंजाब के प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि रैली आप और उसके नेतृत्व के विरुद्ध भाजपा की साजिशों का पर्दाफाश करेगी. उन्होंने कहा कि राजनीतिक सत्ता हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी के ईमानदार नेताओं की छवि को जानबूझकर धूमिल करने की कोशिश की जा रही है, जनता इन चालों को समझ चुकी है.

पूरे देश में गूंजेगी आवाज

कुलदीप सिंह धालीवाल ने आगे कहा कि जंतर-मंतर से उठने वाली आवाज पूरे देश में गूंजेगी और उन लोगो के प्रेरित करेगी जो पारदर्शी शासन और लोगों के अनुकूल नीतियों में विश्वास रखते हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब अरविंद केजरीवाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है. यह रैली न केवल झूठे आरोपों का जवाब देगी बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए एक नई दिशा भी तय करेगी.

आप पंजाब नेतृत्व ने राज्य से दिल्ली जाने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अनुशासन बनाए रखने और रैली की सफलता सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि यह सभा देश की राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण क्षण साबित होगी.

सम्बंधित खबर

Recent News