menu-icon
The Bharatvarsh News

Jalandhar: जालंधर में फ्रिज की गैस लीक होने से बड़ा धमाका, 2 की मौत, एक घायल

Jalandhar: पंजाब के जालंधर में बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है. बता दें कि स्थानीय न्यू दाना मंडी के पास सतनाम नगर में फ्रिज के कंप्रेसर की गैस लीक होने से धमाका हुआ और आग फैलने से बाप बेटे की मौत हो गई है

Calendar Last Updated : 10 November 2023, 06:12 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • जालंधर में फ्रिज की गैस लीक होने से बड़ा धमाका
  • घटना में 2 की लोगों की मौत, एक घायल

jalandhar: पंजाब के जालंधर में बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है. बता दें कि  स्थानीय न्यू दाना मंडी के पास सतनाम नगर में फ्रिज के कंप्रेसर की गैस लीक होने से धमाका हुआ और आग फैलने से बाप बेटे की मौत हो गई. वहीं इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल व्यक्ति जतिंदर को पास के  अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिसकी हालात अब खतरे से बाहर है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंच गई थी.  फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से दर्जनों सैंपल लिए हैं. जिसे जांच के लिए भेज दिया गया है. 

घटना दोपहर 12 बजे हुई

यह हादसा दोपहर 12 बजे हुआ. इसके बाद मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां मैके पर पहुंची. यह घटना हरपाल सिंह के घर में घटी। जो अपने घर में जिम के डंबल व प्लेट बनाते थे. इस हादसे के दौरान घर का सारा समान भी जलकर राख हो गया है. वहीं घटना में मरने वालों की पहचान बेटे जश्न सिंह( 17 ) और पिता हरपाल सिंह( 45) के रूप में हुई है. इनके शवों को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम, के लिए भेज दिया गया है. 

एसीपी निर्मल सिंह ने क्या कहा?

एसीपी निर्मल सिंह के अनुसार घटना स्थल पर पहुंचते ही  रेस्क्यू का काम शुरू कर दिया गया था. जिस बिल्डिंग में आग लगी है वहां स्पोर्ट्स इक्विपमेंट्स की पैकिंग का काम होता था.  घटना के समय करीब 7 लोग अंदर थे. सभी को तुरंत बिल्डिंग से निकाला गया और तुरंत सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया. 

पिछले महीने भी हुआ था हादसा

बता दें, कि पिछले माह भी जालंधर के अवतार नगर में फ्रिज की गैस लीक होने से बड़ा हादसा हुआ था. जिसमें एक परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई थी. ठीक एक माह बाद फिर से जालंधर में हुए हादसे से लोगों में खासी दहशत फैल गई है. 

सम्बंधित खबर

Recent News