menu-icon
The Bharatvarsh News

चंडीगढ़ के मेयर मनोज सोनकर ने दिया इस्तीफा, चुनाव में धांधली मामले में आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

Chandigar Mayor Resignation: कुलदीप कुमार ने पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पर चुनाव की गिनती के दौरान धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप लगाए थे. इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने 5 फरवरी को सख्ती दिखाई थी

Calendar Last Updated : 19 February 2024, 11:33 AM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • चंडीगढ़ के मेयर मनोज सोनकर ने दिया इस्तीफा
  • चुनाव में धांधली मामले में आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

Chandigar Mayor Resignation: चंडीगढ़ के बीजेपी पार्षद ने मनोज सोनकर ने अपने मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने ये इस्तीफा आज मेयर चुनाव में हुई धांधली में होने वाली सुनवाई से पहले दिया है. सुप्रीम कोर्ट में सोमवार ( 19 फरवरी) को चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन के रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह पर लगे आरोपों में सुनवाई होगी. इस दौरान चीफ जस्टिस  डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट AAP-कांग्रेस गठबंधन से मेयर पद के उम्मीदवार रहे कुलदीप कुमार की याचिका पर सुनवाई करेगा.

कुलदीप कुमार ने पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पर चुनाव की गिनती के दौरान धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप लगाए थे. इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट  ने 5 फरवरी को सख्ती दिखाई थी और चुनाव का वीडियो देखने के बाद CJI ने कहा कि अधिकारी मतपत्र कैसे खराब कर सकता है? उस पर मुकदमा चलना चाहिए.

जरूरत पड़ी तो चुनाव  कराए जाएंगे चुनाव

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो चुनाव दुबारा कराए जाएंगे. फिलहाल अभी मतपत्र और मतदान का वीडियो हाई कोर्ट को सौंप दिया जाए. इस दौरात सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन अधिकारी को  पेश होकर अपने पर लगे आरोपों पर सफाई देने के लिए भी कहा था और 19 फरवरी की तारीख तय की थी.

सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद क्या बोले CJI?

वहीं, आप पार्षद की तरफ से पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी की तरफ से उपलब्ध कराए गए सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद CJI ने कहा था कि यह लोकतंत्र का मजाक है. यह लोकतंत्र की हत्या है. क्या यह एक रिटर्निंग ऑफिसर का व्यवहार है, जो कैमरे की ओर देखकर बैलेट के साथ छेड़छाड़ कर रहा है. इससे यह साफ होता है कि यह व्यक्ति बैलेट को खराब कर रहा है. इस व्यक्ति को सजा दी जानी चाहिए. 

AAP-कांग्रेस ने लगाया था आरोप

बता दें, कि 30 जनवरी 2024 को आम आदमी पार्टी ने अनिल मसीह का वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. इसमें पार्टी की ओर से में मतपत्रों में धांधली का आरोप लगाया गया था.

सम्बंधित खबर

Recent News