menu-icon
The Bharatvarsh News

Lohri 2024: 14 जनवरी को धूमधाम से मनाई जाएगी लोहड़ी, जानें क्यों मनाया जाता है ये पर्व

Lohri 2024: देश भर में धूमधाम से लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है. लोहड़ी साल का पहला मुख्य पर्व है. जिसे सिख और पंजाबी समाज के लोग मु्ख्यता से मनाते हैं. लोहड़ी पौष के महीने में आती है. इस माह में सूर्य की उपासना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है.

Calendar Last Updated : 03 January 2024, 06:50 PM IST
Share:

लोहड़ी

लोहड़ी

लोहड़ी 14 जनवरी को मनाया जाएगा

इस साल लोहड़ी का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा. इस दिन दान-पुण्य का भी विशेष महत्व होता है.

लोहड़ी मिलकर मनाते हैं

इस पर्व को घर परिवार के सभी लोग एक साथ मिलकर मनाते हैं.

अग्नि के चक्कर लगाते हैं

लोहड़ी के दिन अग्नि के चारों ओर चक्कर लगाते हैं और भगवान और देवताओं का शुक्रिया जाता है.

नाच गाकर मनाते हैं.

इस दिन लोहड़ी के गीत गाकर और नाच गाकर लोग इस पर्व को हर्ष उल्लास के साथ मनाते हैं.

मकर संक्रांति

इस दिन मूंगफली और रेवड़ी और मक्का को अग्नि में डाला जाता है. लोहड़ी का पर्व मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है.

दुल्ला भट्टी का गीत

इस दिन पंजाब में दुल्ला भट्टी का गीत भी विशेष तौर पर गाया जाता है.

लोहड़ी का पर्व किसानों का है

लोहड़ी का पर्व किसानों के लिए एक बड़ा पर्व है. इस दिन सूर्यदेव और अग्नि देव दोनों की उपासना की जाती है.

सम्बंधित खबर

Recent News