menu-icon
The Bharatvarsh News

Punjab: आम आदमी क्लीनिक की स्टडी के लिए आएंगे प्रतिनिधि, कई देशों के लोग सीखेंगे सेहत का राज

Punjab: स्वास्थ्यमंत्री ने एक जानकारी में बताया कि आम आदमी क्लिनिक लोगों के लिए काफी सुविधाजनक साबित हो रही है. खासकर कंडी एरिया में अब नए क्लिनिक खोले जाएंगे. सरकार की तरफ से 170 क्लिनिक और बनाने की मंजूरी दी गई है.

Calendar Last Updated : 21 November 2023, 02:54 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • आम आदमी क्लीनिक की स्टडी के लिए आएंगे प्रतिनिधि
  • इतने देशों के लोग सीखेंगे सेहत का राज

Punjab: पंजाब सरकार के प्रतिनिधत्व में चल रही आम आदमी क्लिनिक राज्य में सुचारु रूप से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का काम रही है. वहीं अब इस क्लिनिक का अध्ययन व देखने के लिए पूरी दुनिया से 40 देश के प्रतिनिधि पहुचेंगे, ताकि वह देश भी अपने इलाकों में बढ़िया तरीके से जरूरतमंद लोगों को घरों के पास ही अच्छी सेहत सुविधाएं दे सकें. यह जानकारी पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह ने आज पंजाब भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. 

इस दौरान उन के साथ आम आदमी क्लिनिक को संभालने वाली सेहत विभाग की टीम भी मौजूद थी. उन्होंने बताया कि नैरोबी में आयोजित समागम में पंजाब के आम आदमी क्लिनिक को सर्वश्रेष्ठ क्लिनिक का पुरस्कार दिया गया है. उन्होंने बताया कि भारत से इसी क्लिनिक का मॉडल पेश किया गया था. 

170 क्लिनिक और खोले जाएंगे 

स्वास्थ्यमंत्री ने एक जानकारी में बताया कि आम आदमी क्लिनिक लोगों के लिए काफी सुविधाजनक साबित हो रही है. खासकर कंडी एरिया में अब नए क्लिनिक खोले जाएंगे. सरकार की तरफ से 170 क्लिनिक और बनाने की मंजूरी दी गई है.  जिसमें से 100 क्लिनिक तैयार हो चुके हैं और 70 पर जल्द कम शुरू हो जाएगा. अब तक खुले क्लीनिकों से 78 लाख लोग सुविधा का लाभ उठा चुके हैं. 

 सर्जरी और दवाई की मिलेगी सुविधा 

मंत्री के अनुसार अब सरकार सिविल और सब डिविजनल अस्पताल को मजबूत करने जा रही है. सारे सिविल और सब डिवीजन अस्पताल में सर्जरी तक की सुविधा भी प्रदान की जाएगी.  लोगों को अस्पतालों में दवाइयां मुफ्त मिलेंगी. कम्युनिटी अस्पतालों में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. इसके लिए मुख्यमंत्री से मीटिंग हो गई है.  इस दौरानउन्होंने बजट को मंजूरी दे दी है. 

सम्बंधित खबर

Recent News