menu-icon
The Bharatvarsh News

BCCI ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, कप्तान बने केएल राहुल

IND vs SA ODI: भारत के साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत 10 दिसंबर (रविवार) से 3 मैचों की टी20 सीरीज से होगी. वहीं वनडे सीरीज की शुरुआत 17 दिसंबर यानि रविवार से होगी.

Calendar Last Updated : 30 November 2023, 10:45 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • BCCI ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा
  • भारतीय टीम कि कमान संभालेंगे केएल राहुल

IND vs SA ODI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अहम घोषणा की है. बता दें, कि बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले वनडे मुकाबले को लेकर भारतीय टीम का एलान कर दिया है. वहीं टीम की कमान के एल राहुल को सौंपी गई है. इस दौरान नियमित तौर टीम के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली  स्क्वाड  का हिस्सा नहीं रहेंगे. भारत के साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत 10 दिसंबर (रविवार) से 3 मैचों की टी20 सीरीज से होगी. वहीं वनडे सीरीज की शुरुआत 17 दिसंबर यानि रविवार से होगी.

बीसीसीआई ने युवा खिलाड़ियों पर जताया भरोसा 

बता दें, कि वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने युवा खिलाड़ियों पर अपना भरोसा जताया है. इनमें रजत पाटीदार, रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाज़ों  के नाम शामिल है.  साई सुदर्शन और रजट पाटीदार ने अब तक अंतर्राष्ट्रीय पदर्पण नहीं किया है. ऐसी में के एल राहुल की कप्तानी वाली टीम के जरिए दोनों खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रख सकते हैं. इस बार मुकाबले में संजू सैमसन को भी मौका दिया गया है. 

टीम में इस बार युवा गेंदबाज की एंट्री 


 इसके अलावा टीम में युवा गेंदबाजों को एंट्री दी गई है. इस बीच अनुभवी स्पिनर गेंदबाज  युजवेंद्र चहल  की लबे समय बाद वापसी हुई है. वहीं इस बार के वनडे विश्वकप 2023 के लिए टीम का हिस्सा रहे चाइनमैन स्पिनर कुलदीप भी स्क्वाड में शामिल हैं. इसके साथ ही तेज़ गेंदबाज़ों में मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर समेत चार बॉलर्स भी हैं. 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए इंडियन टीम 

रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर. 

सम्बंधित खबर

Recent News