menu-icon
The Bharatvarsh News

अब IPL में नहीं चलेंगे Smart Goggles! BCCI ने खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए जारी किए सख्त नियम

BCCI ने IPL 2026 के लिए प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया में स्मार्ट सनग्लासेस पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. इन गॉगल्स में लाइव स्ट्रीमिंग, वीडियो कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा होने के कारण एंटी करप्शन यूनिट ने यह कदम उठाया है.

Calendar Last Updated : 29 May 2026, 02:27 PM IST
Share:

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 के लिए सख्त नियम बना दिए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एंटी करप्शन यूनिट (ACU) ने प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया (PMOA) में स्मार्ट सनग्लासेस के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लग सकता है.

स्मार्ट सनग्लासेस पर क्यों लगा बैन?

BCCI के अनुसार ये स्मार्ट गॉगल्स मोबाइल डेटा या वाई-फाई के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग, वीडियो कॉलिंग, ऑडियो कॉलिंग और मैसेज भेजने-रिसीव करने की सुविधा देते हैं. ACU ने इन्हें ‘ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस’ और ‘कम्युनिकेशन डिवाइस’ दोनों श्रेणी में रखा है. कुछ कंपनियां खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को ये गॉगल्स बेच रही थी, जिसके बाद BCCI को सख्त कदम उठाना पड़ा.

खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए नया निर्देश

BCCI ने सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को निर्देश दिया है कि मैच के दिन PMOA में प्रवेश करते समय स्मार्ट सनग्लासेस को सिक्योरिटी लियाजन ऑफिसर (SLO) के पास जमा कर दें. मोबाइल फोन और स्मार्टवॉच के साथ ही ये गॉगल्स भी जमा करने होंगे। अगर कोई खिलाड़ी या स्टाफ सदस्य इन्हें जमा नहीं करता है तो इसे PMOA प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना जाएगा और जुर्माना लगाया जाएगा.

RR मैनेजर पर पहले ही लग चुका है जुर्माना

इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंदर पर गुवाहाटी मैच के दौरान डगआउट में फोन इस्तेमाल करने के लिए 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था. उन्हें चेतावनी भी दी गई थी. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था कि उनकी सफाई संतोषजनक नहीं थी.

BCCI ने क्यों कसे नियम?

इस साल BCCI ने आईपीएल में अनुशासन और सुरक्षा को लेकर कई सख्त कदम उठाए हैं. खिलाड़ियों द्वारा रील्स बनाना, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को अनलिमिटेड एक्सेस, होटल रूम में गेस्ट बुलाना आदि पर भी पाबंदी लगाई गई है. बोर्ड ‘हनी ट्रैप’ और मैच फिक्सिंग की आशंका को लेकर भी सतर्क है.

BCCI का कहना है कि ये कदम खिलाड़ियों की सुरक्षा और मैच की शुचिता बनाए रखने के लिए जरूरी है. नए नियम से खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट को मैच दिनों पर एहतियात बरतनी होगी, वरना भारी पेनल्टी का सामना करना पड़ सकता है.

सम्बंधित खबर

Recent News