menu-icon
The Bharatvarsh News

BCCI Awards: 4 साल बाद BCCI का अवॉर्ड फंक्शन, इन भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार, देखें लिस्ट

BCCI Awards: हैदराबाद में आज BCCI का वार्षिक अवॉर्ड फक्शन आयोजित हुआ. जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों को उनकी परफॉरमेंस के आधार पर पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है.

Calendar Last Updated : 23 January 2024, 09:45 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • 4 साल बाद BCCI का अवॉर्ड फंक्शन
  • इन भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार

BCCI Awards: हैदराबाद में आज (23 जनवरी) 4 साल बाद फिर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का वार्षिक अवॉर्ड फक्शन आयोजित हुआ. जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों को उनकी परफॉरमेंस के आधार पर पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है. वहीं मोहम्मद शमी, शुभमन गिल, रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह को क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है. बता दें, कि इन खिलाड़ियों को 2019 से 2023 तक साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. इससे पहले ये अवॉर्ड फक्शन 2019 में आयोजित किया गया था. 

जानिए किसे मिला कौनसा अवॉर्ड 

शुभमन गिल- क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2022-23), जसप्रीत बुमराह- क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2021-22), रविचंद्रन अश्विन- क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2020-21), मोहम्मद शमी- क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2019-20),  रवि शास्त्री- सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड,  फारूख इंजीनियर- सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- यशस्वी जायसवाल (2022-23),  बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- श्रेयस अय्यर (2021-22),  बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- अक्षर पटेल (2020-21), बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- मयंक अग्रवाल (2019-20)

लाला अमरनाथ अवॉर्ड - 

घरेलू क्रिकेट के सीमित ओवर फॉर्मेट में ऑलराउंडर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को लाला अमरनाथ अवॉर्ड दिया गया है. इस पुरस्कार से बाबा अपराजित, ऋषि धवन और रियान पराग को सम्मानित किया गया है. 

लाला अमरनाथ अवॉर्ड -

रणजी ट्रॉफी में ऑलराउंडर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को लाला अमरनाथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार  एमबी मुरासिंह, सारांश जैन और शम्स मुलानी को दिया गया है. 

माधवराव सिंधिया अवॉर्ड - 

रणजी ट्रॉफी में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों को माधवराव सिंधिया अवॉर्ड दिया गया है. इस पुरस्कार से जयदेव उनादकट, शम्स मुलानी और जलज सक्सेना सम्मानित हुए हैं. 

माधवराव सिंधिया अवॉर्ड - 

रणजी ट्रॉफी में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों को माधवराव सिंधिया अवॉर्ड दिया गया है. यह पुरस्कार राहुल दलाल, सरफराज खान और मयंक अग्रवाल को दिया गया है. 

महिला खिलाड़ियों को भी मिला अवॉर्ड 

बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- प्रिया पुनिया (2019-20), बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- शेफाली वर्मा (2020-21), बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- सब्बीनेनी मेघना (2021-22), बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- अमनजोत कौर (2022-23), बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (महिला)- दीप्ती शर्मा (2019-20 और 2022-23), बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (महिला)- स्मृति मंधाना (2020-21 और 2021-22). 

सम्बंधित खबर

Recent News