menu-icon
The Bharatvarsh News

मिशेल ने बॉल खेलने से किया इनकार! उस्मान तारिक की गेंदबाजी पर PSL में मचा तहलका

पीएसएल के एक मैच के दौरान न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरिल मिशेल ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के स्पिनर उस्मान तारिक की गेंदबाजी एक्शन पर आपत्ति जताई. मैच के दौरान मिशेल ने कई बार गेंद का सामना करने से इनकार कर दिया.

Calendar Last Updated : 11 April 2026, 11:47 AM IST
Share:

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में एक नया विवाद तब खड़ा हो गया. पीएसएल के एक मैच के दौरान बल्लेबाज और गेंदबाज के बीच तालमेल की कमी ने मैच का माहौल ही बदल दिया. मैदान पर हुई इस घटना ने न सिर्फ खिलाड़ियों को बल्कि क्रिकेट एक्सपर्ट्स को भी सोचने पर मजबूर कर दिया कि खेल की भावना और नियमों के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए.

यह मामला पीएसएल के एक मैच के दौरान सामने आया, जहां न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरिल मिशेल ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के स्पिनर उस्मान तारिक की गेंदबाजी एक्शन पर आपत्ति जताई. मैच के दौरान मिशेल ने कई बार गेंद का सामना करने से इनकार कर दिया, जिससे खेल कुछ समय के लिए रुक गया.

इस वजह से हुआ विवाद 

असल में, उस्मान तारिक की गेंदबाजी का तरीका थोड़ा अलग है. वह गेंद फेंकने से ठीक पहले एक थोड़ा रुकते हैं, जो बल्लेबाजों के लिए अनकंफर्टेबल होता है. मिशेल इसी बात से थोड़ा असहज नजर आए और उन्होंने स्टंप्स से हटकर संकेत दिया कि वह तैयार नहीं हैं.

अंपायर ने किया हस्तक्षेप

जब ये घटना बार-बार दोहराई गई, तो अंपायर को बीच में आकर स्थिति संभालनी पड़ी. उन्होंने बल्लेबाज से बातचीत की और खेल को आगे बढ़ाने का फैसला लिया. इसके बावजूद मैदान पर तनाव साफ दिखाई दे रहा था. मिशेल के रवैये पर कमेंट्री बॉक्स में मौजूद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने उनकी आलोचना की. वहीं भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने इस तरह की गेंदबाजी पर सवाल उठाया है. अश्विन का मनना है कि  

हारी डेरिल मिशेल की टीम

हालांकि विवाद के बीच भी मैच जारी रहा. अंत में सऊद शकील ने मिशेल को आउट कर दिया और उनकी टीम रावल पिंडिज को 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस घटना ने एक बार फिर क्रिकेट में गेंदबाजी एक्शन और नियमों की स्पष्टता पर बहस को हवा दे दी है. आपकी जानकारी के लिए बता दें यह पीएसएल का 11वां संस्करण है. लीग का खिताबी मुकाबला 3 मई को खेला जाएगा.

सम्बंधित खबर

Recent News