Courtesy: x @IPL2025Auction
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रविवार 10 मई को मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 2 विकेट से हार मिली. इस हार के साथ मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह बाहर हो गई है. हार के तुरंत बाद कप्तान हार्दिक पंड्या सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गए.
हार्दिक पंड्या इस मैच में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे. मैच खत्म होते ही हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस के आधिकारिक अकाउंट को अनफॉलो कर दिया. उनकी फॉलोइंग लिस्ट 151 से घटकर 150 रह गई.
इसकी स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं और फैन्स में नाराजगी की अफवाहें फैलने लगी. हालांकि कुछ मिनट बाद ही उनकी फॉलोइंग लिस्ट फिर से 151 हो गई और मुंबई इंडियंस का अकाउंट दोबारा दिखने लगा. अब सवाल उठ रहा है कि क्या यह सिर्फ तकनीकी गड़बड़ी थी या हार के बाद हार्दिक की नाराजगी झलक गई.
🚨BIG : Hardik Pandya unfollowed Mumbai Indians on Instagram.#RCBvsMI pic.twitter.com/JxhebELCLj
— Indian Cricket (@IPL2025Auction) May 10, 2026
हार्दिक पंड्या को IPL 2024 से पहले रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंपी गई थी. इस फैसले का कई फैन्स ने विरोध किया था. तब से टीम की हर हार और हार्दिक के हर फैसले पर सोशल मीडिया पर बहस होती रही है.
आईपीएल 2026 मुंबई इंडियंस और हार्दिक पंड्या दोनों के लिए अच्छा नहीं रहा. टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई. हार्दिक का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. उन्होंने 8 मैचों में 146 रन बनाए और 4 विकेट लिए. पीठ की समस्या के कारण वे तीन मैच नहीं खेल पाए. उनकी गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने टीम की कप्तानी की. पिता बनने के बावजूद सूर्या टीम के साथ रहे और जिम्मेदारी संभाली.
अभी तक न तो हार्दिक पंड्या और न ही मुंबई इंडियंस की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान आया है. ऐसे में इसे फिलहाल सोशल मीडिया की अटकल ही माना जा रहा है, लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन और हार्दिक को लेकर पहले से चली आ रही बहस के कारण यह खबर तेजी से वायरल हो गई. फैन्स अब इंतजार कर रहे हैं कि क्या हार्दिक या टीम इस मुद्दे पर कुछ स्पष्ट करते हैं या नहीं.