menu-icon
The Bharatvarsh News

T20 WC 2026: आज से T20 WC 2026 का आगाज! पहले दिन ट्रिपल धमाल, IND vs USA की महाटक्कर

आज से टी20 विश्व कप का आगाज हो रहा है टूर्नामेंट की शुरुआत कोलंबो में पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच के साथ होगी. पहले फैंस एक नहीं बल्कि तीन-तीन मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.

Calendar Last Updated : 07 February 2026, 08:39 AM IST
Share:

नई दिल्ली: आज ICC मेन्स टी20 विश्व कप का श्रीगणेश होने वाला है. टूर्नामेंट का आगाज भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में शुरु हो रहा है. विश्व कप के पहले दिन एक नही दो नहीं बल्कि तीन-तीन मुकाबले खेले जाएंगे. बता दें इस बार टूर्नामेंट में 20 टीमों ने हिस्सा लिया है. जिसमें टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाली भारतीय टीम को विश्व कप का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है. हालांकि  इस बार टूर्नामेंट से ज्यादा इस राजनीति और विवाद चर्चा में रहें. टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान-बांग्लादेश अपने राजनीतिक विवादों के कारण सबसे ज्यादा चर्चा में रहे.  

पहले दिन होगा तीन महासंग्राम

टूर्नामेंट के पहले दिन एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन-तीन मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मैच भारतीय समयानुसार 11 बजे से पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच कोलंबो में खेला जाएगा. वहीं दूसरा मैच दोपहर तीन बजे कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा. इसके अलावा पहले दिन का आखिरी मैच भारत और यूएसए के बीच शाम सात बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. फैंस टूर्नामेंट के आगज के लिए बेहद उत्साहित हैं. 

T20 World Cup 2026 में पहले दिन का अभियान

पहला मैच: 07 फरवरी 11:00 AM. PAK vs NED, कोलंबो
दूसरा मैच: 07 फरवरी 3:00 PM. WI vs SCO, कोलकाता
तीसरा मैच: 07 फरवरी 7:00 PM. IND vs USA, मुंबई

खिताब की प्रबल दावेदार है भारतीय टीम

पिछले विश्व कप की विजेता रही टीम इंडिया इस साल सबसे ज्यादा संतुलित लग रही है. टीम इंडिया मौजूदा समय में अविश्वसनीय प्रदर्शन कर रही है. तो किसी भी टीम को भारत को हराने के लिए असाधारण प्रदर्शन करना होगा. टीम इंडिया की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक सब कुछ संतुलित और बेहतरीन है. तो ऐसे में किसी भी टीम को भारत के सामने एक्ट्रा मेहनत करना होगा. 

टी20 वर्ल्ड कप के लिए  अपडेटेड भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज. 

सम्बंधित खबर

Recent News