menu-icon
The Bharatvarsh News

T20 World Cup: बल्लेबाजों या गेंदबाजों में से किसको मिलेगा पिच का साथ? जानें कैसी होगी दिल्ली की पिच रिपोर्ट

टी20 विश्व कप 2026 में आज भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच से पहले देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली की पिच किसकी सहायक होती है.

Calendar Last Updated : 12 February 2026, 09:06 AM IST
Share:

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में अमेरिका के खिलाफ पहले मुकाबले में भारतीय टीम को जीत तो मिली, लेकिन उस मैच में भारत की बल्लेबाजी क्रम की लड़खड़ाहट ने कई सवाल खड़े कर दिए थे. उस मैच में शीर्ष क्रम के छह बल्लेबाज 100 रन से पहले ही पवेलियन लौट गए थे. ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बल्लेबाजी की कमान संभाली और 161 रन का स्कोर खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई. बाद में मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने अमेरिका को 132 रन पर समेट दिया.

अब टीम इंडिया को अपना अगला मुकाबला नामीबिया के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलना है. टीम प्रबंधन इस मैच को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले से पहले अपनी कमियों को सुधारने के अवसर के रूप में देख रहा है. अब मैच से पहले देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली की पिच किसकी सहायक होती है. यहां पर बल्लेबाज अपना जलवा बिखेरने में कामयाब होते हैं या गेंदबाजों का सिक्का चलेगा. 

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

दिल्ली की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है. यहां गेंद अच्छी उछाल के साथ बल्ले पर आती है, जिससे शॉट खेलना आसान होता है. ऐसे में ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या जैसे आक्रामक बल्लेबाजों से बड़ी पारियों की उम्मीद रहेगी.

वहीं गेंदबाजों की बात करें तो नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में स्विंग और गति का लाभ मिल सकता है. हालांकि मैच आगे बढ़ने पर स्पिनरों की भी भूमिका अहम हो सकती है.

कुछ ऐसा हो सकता है मौसम का मिजाज 

अब भारत बनाम नामीबिया की भिड़ंत से पहले Accuweather के अनुसार गुरुवार की सुबह तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहा और इसके साथ ही आज दिल्ली में अच्छी धुप खिलेगी. दोपहर में तापमान 24-26 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जबकि शाम होते-होते यह घटकर करीब 15 डिग्री तक आ सकता है. साथ हीं आज बारिश की  कोई संभावना नहीं है, हालांकि वायु गुणवत्ता थोड़ी प्रभावित रह सकती है.

IND vs NAM हेड टू हेड 

भारत बनाम नामीबिया मैच से पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों टीमों के बीच अब तक केवल एक ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला गया है जिसमें भारतीय टीम ने बाजी मारी थी. भारत साल 2021 में नामीबिया को रौंदते हुए 9 विकेट से मैच में जीत दर्ज की थी.  

सम्बंधित खबर

Recent News