IND vs NED: कुछ दिनों में ही टी20 विश्व कप का लीग स्टेज खत्म हो जाएगा. इसके बाद टूर्नामेंट अपने अगले पड़ाव में प्रवेश करेगा. लेकिन उससे पहले भारत को अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला नीदरलैंड के साथ खेलना है. टीम इंडिया इस मैच को सुपर 8 के प्रैक्टिस मैच की तरह देख सकती है.
बता दें नीदरलैंड पहले ही टूर्नामेंट की रेस से बाहर हो चुके हैं. इस मैच में भारतीय टीम अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करेगी. इस मैच में अभिषेक शर्मा अपनी फॉर्म वापसी का प्रयास करेंगे. लेकिन अब सवाल यह है कि फैंस इस मैच को कब कहां और कैसे देख सकते हैं.
भारत के आक्रामक युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला इस टूर्नामेंट शांत रहा है. अभिषेक ने इस टूर्नामेंट में 2 मुकाबले खेले हैं जिनमें उनके बल्ले से एक भी रन नहीं आया. वह दोनो ही मैच में शून्य पर आउट हो गए थे.
बता दें अभिषेक पिछले काफी समय से टी20 क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं. लेकिन वह इस टूर्नामेंट में अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम हो रहे हैं. अब ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव चाहेंगे कि उनके तुरुब के इक्के अभिषेक शर्मा सुपर 8 से पहले अपनी फॉर्म प्राप्त कर लें.
भारत बनाम नीदरलैंड के बीच ग्रुप स्टेज के मुकाबला आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क देख सकेंगे.
आप भारत और नीदरलैंड मैच जियो होटस्टॉर ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम देख पाएंगे.
भारत बनाम नीदरलैंड के बीच मैच बुधवार की शाम 7 बजे से शुरु होगा.
दोनों देशों के बीच टॉस शाम 06:30 बजे होगा.
भारत बनाम नीदरलैंड का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है.
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती
नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डोड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स, ज़ैक लायन-कैशेट, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन, फ्रेड क्लासेन