menu-icon
The Bharatvarsh News

T20 World Cup: अर्शदीप सिंह ने कोलंबों की धरती पर ली रॉयल एंट्री, एयरपोर्ट पर धुरंधर स्टाइल में लगाए ठुमके

टी20 विश्व कप का हाई प्रोफाइल मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा. जिसके लिए पहले भारतीय टीम ने अपनी कमर कस ली है. टीम मुकाबले  के लिए पहले ही कोलंबो पहुंच चुकी है. जहां पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत हुआ. 

Calendar Last Updated : 14 February 2026, 02:28 PM IST
Share:

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप का हाई प्रोफाइल मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा. जिसके लिए पहले भारतीय टीम ने अपनी कमर कस ली है. टीम मुकाबले  के लिए पहले ही कोलंबो पहुंच चुकी है. जहां पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत हुआ. 

स्वागत के दौरान श्रीलंकाई पारंपरिक लोक नृत्य प्रस्तुत की गई. श्रीलंका की उस धुन पर भारत के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह धिरकते नजर आए. अर्शदीप सिंह उस दौरान बेहद उत्साहित नजर आए और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर की धुन पर धिरकते नजर आए. अर्शदीप ने धुरंधर के रहमान डकैत के डांस के माध्यम से पाकिस्तान को चिढ़ाने का काम किया है. 

किया रहमान डकैट का सिगनेचर स्टेप 

कल जब मैच के लिए भारतीय टीम कोलंबो पहुंची तो  स्वागत समारोह के दौरान बज रहे पारंपरिक गीतों पर खिलाड़ी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए. लेकिन अर्शदीप ने इस दौरान कुछ अलग ही रंग जमा दिया. उन्होंने फिल्म धुरंधर के एक लोकप्रिय गाने में अक्षय खन्ना के अंदाज की याद दिलाते हुए डांस किया. उनके इस हरकत पर पास खड़े अक्षर पटेल अपनी हंसी नहीं रोक पाए. 

पाकिस्तान को चिढ़ाया

अर्शदीप को न केवल उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए जाना जाता है बल्कि वह अपने स्वभाव के लिए भी चर्चा में रहते हैं. अर्शदीप जब श्रीलंका की धरती पर पहुंचे तो उन्होंने उतरे के साथ ही पाकिस्तान को चिढ़ाना शुरु कर दिया है.

एयरपोर्ट पर अर्शदीप का डांस आत्मविश्वास से भरा हुआ था, जोकि पाकिस्तान को बिलकुल भी पसंद नहीं आया होगा. क्योंकि, भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपनी हुकुमत चलाती आ रही है जोकि पाकिस्तान को हजम नहीं रहा है. 

टूर्नामेंट में अब तक अर्शदीप का प्रदर्शन

टी20 प्रारूप में अर्शदीप सिंह भारतीय टीम का एक महम हिस्सा बन चुके हैं. इस टूर्नामेंट उन्होंने अभी अब खेले गए 2 मुकाबलो में 18 की औसत और 7.71 की इकॉनमी से तीन विकेट हासिल किए हैं. 

सम्बंधित खबर

Recent News