menu-icon
The Bharatvarsh News

IND vs PAK: भारत ने किया पाकिस्तान को धराशायी, 61 रनों की करारी शिकस्त, बरकरार रखी नो हैंडशेक पॉलिसी

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का ग्रुप स्टेज मुकाबला कल खेला गया. जिसमें भारतीय जाबाजों ने पाकिस्तान टीम के 61 रनो से रौंदा.

Calendar Last Updated : 16 February 2026, 08:33 AM IST
Share:

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का ग्रुप स्टेज मुकाबला कल खेला गया. जिसमें भारतीय जाबाजों ने पाकिस्तान टीम के 61 रनो से रौंदा. भारत ने पाकिस्तान को केवल मैच में ही मात नहीं दी बल्कि नो हैंडशेक का तमाचा भी मारा. इस टी20 विश्व कप मुकाबले के बाद खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया.

इस मैच से पहले नो हैंडशेक की चर्चा काफी रही थी. बायकॉट के ड्रामे के बाद पाकिस्तान ने तो आईसीसी से ये मांग तक रख दी थी कि भारत को मैच में पाकिस्तान के साथ हाथ मिलाना अनिवार्य होगा, हालांकि आईसीसी ने पाकिस्तान की ये सभी शर्ते दरकिनार कर दी थी.

नो हैंडशेक पर कायम भारतीय टीम 

टीम इंडिया ने कल के मैच में पाकिस्तान को 61 रनों से पटकनी देकर मुकाबले को बड़ी ही आसानी से अपने नाम कर लिया. ये मैच जितना चर्चा में रहा है उससे भी ज्यादा चर्चा में ये था कि मैच के दौरान दोनो टीमों के कप्तान आपस में हाथ मिलाएंगे या नहीं. हालांकि न तो टॉस के दौरान और न ही मैच खत्म होने के बाद दोनो टीमों ने आपस में हाथ मिलाया. टीम इंडिया अपनी नो हैंडशेक की पॉलिसी पर अडिग है. 

 किशन की विस्फोटक पारी ने बदला मैच का रुख

भारत की शुरुआत झटके के साथ हुई जब कप्तान सलमान अली आगा ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा को चलता कर दिया. पावर प्ले में साइम अयूब और आगा ने दबाव बनाए रखा. लेकिन ईशान किशन ने आक्रामक अंदाज में जवाब दिया.

उन्होंने 40 गेंदों पर 77 रन की तूफानी पारी खेली और 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. तिलक वर्मा के साथ 87 रनों की साझेदारी ने पारी को स्थिरता दी. ईशान की मैच विनिंग पारी ने भारत के हिस्से जीत दिलाई. 

रहा भारतीय गेंदबाजों का दबदबा

भारत ने पाक को जीत के 176 रनों का टारगेट दिया. बल्लेबाजी डिपार्टमेंट में कमाल करने के बाद भारत के गेंदबाजों ने कमान संभाली और एक के बाद एक पाकिस्तानी बल्लेबाजों को चलता किया.

पाक टीम पहले ओवर से ही ताश के पत्तो की तरह ढ़हती चली गई. भारत के गेंदबाजों ने पाकिस्तान टीम को संभलने का मौका नहीं दिया. एक के बाद एक टीम को लगातार झटके लगते गए और सलमान अली आगा की टीम महज 114 के स्कोर पर सिमट गई.

सम्बंधित खबर

Recent News