menu-icon
The Bharatvarsh News

IND vs IRE 2nd T20I: सीरीज बचाने के लिए टीम इंडिया में बड़े बदलाव की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी रच सकते हैं इतिहास

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया को सीरीज बचाने के लिए बड़े बदलाव करने होंगे. पहले मैच में शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया अब दबाव में है.

Calendar Last Updated : 27 June 2026, 01:12 PM IST
Share:

नई दिल्ली: भारत और आयरलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया को सीरीज बचाने के लिए बड़े बदलाव करने होंगे. पहले मैच में शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया अब दबाव में है. नए कप्तान श्रेयस अय्यर और मुख्य कोच गौतम गंभीर के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है. टीम इंडिया किसी भी हाल में यह सीरीज 0-2 से गंवाना नहीं चाहेगी. इसलिए, 28 जून को होने वाले दूसरे और अंतिम टी20 मैच में सीरीज बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरने वाली टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव हो सकते हैं.

संजू सैमसन और प्रसिद्ध कृष्णा पर गिर सकती है गाज

पहले मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने महज 19 गेंदों पर अर्धशतक बनाकर टीम को एक आक्रामक शुरुआत दिलाई थी, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी भी बल्लेबाज का सहयोग नहीं मिला. संजू सैमसन ओपनिंग में बुरी तरह नाकाम रहे, जिसके चलते मध्यक्रम भी दबाव में बिखर गया. 

वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका

गंभीर और अय्यर संजू सैमसन को ड्रॉप कर 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका दे सकते हैं. गेंदबाजी विभाग में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का पत्ता कटना लगभग तय है, क्योंकि उन्होंने पहले टी20 मैच के अपने कोटे के 4 ओवरों में 57 रन लुटाए थे. पिछले दो टी20 मुकाबलों में वह कुल 126 रन खर्च कर चुके हैं. उनकी जगह प्रिंस यादव को अंतिम एकादश में शामिल कर टीम को मजबूती दी जा सकती है.

सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

अगर बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ रविवार को मैदान पर उतरने का मौका मिलता है, तो वह भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक सबसे बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लेंगे. वैभव महज 15 साल की उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. सचिन ने साल 1989 में 16 साल 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था.

इंग्लैंड दौरे के लिए खुलेगा रास्ता

भारतीय टीम का अगला पड़ाव इंग्लैंड का दौरा है. जो 1 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. वहां भारत को 5 मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलनी है. अगर वैभव इस निर्णायक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो वे आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए भी अपनी जगह पक्की कर लेंगे.

सम्बंधित खबर

Recent News