T20 World Cup: कल होगा भारत-पाकिस्तान हाई प्रोफाइल मुकाबला, जानिए कब-कहां और कितने बजे देख सकते हैं मुकाबला

कल भारत और पाकिस्तान के बीच टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मुकाबला खेला जाना है जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था. लेकिन मैच से पहले आईए जानते हैं आप कहां मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.

Calendar
फॉलो करें:
Courtesy: Pinterest

IND vs PAK: टी20 विश्व कप धीरे-धीरे अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है. कल टूर्नामेंट का सबसे अहम मुकाबला कोलंबो में खेला जाना है. जिसमें भारत और  पाकिस्तान टीम आपस में भिड़ेंगे. फैंस लंबे समय से इस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं.  

सबकी निगाहें इस मैच में दोनो टीमों पर होगी. क्योंकि दोनो ही टीम अब टूर्नामेंट में अपराजित आगे बढ़ रही हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इस विपक्षी टीम का विजयी रथ रोकती है. लेकिन सवाल यह है कि फैंस इस मुकाबले का लाइव प्रसारण कब और कहां देख सकते हैं. तो आईए जानते फैंस किस प्लेटफॉर्म पर फ्री मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.

फॉर्म है दोनो टीमें

आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत और पाकिस्तान दोनो को एक ही ग्रुप में रखा गया है. दोनो टीमें फिलहाल विजयी रथ पर सवार है. दोनो ने इस टूर्नामेंट में अब तक 2-2 मुकाबले खेले हैं और दोनो ही टीमों ने अपने दोनो ही मुकाबले जीते भी हैं. जिसके पास 4-4 प्वाइंट्स के साथ भारत ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है तो वहीं पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है. 

कहां फ्री में देख सकेंगे IND vs PAK मैच?

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला आप टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स पर इसका फ्री प्रसारण देख सकते हैं. इसके अलावा आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी देख सकते हैं. 

IND vs PAK के बीच मैच का लाइव स्ट्रीम कहां होगा?

भारत और पाकिस्तान मैच जियो होटस्टॉर ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम होगा. 

IND vs PAK मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच ये हाई प्रोफाइल मैच रविवार की शाम 7 बजे शुरु होगा. 

कितने बजे होगा IND vs PAK मैच का टॉस?

दोनों देशों के बीच टॉस शाम 06:30 बजे होगा.

IND vs PAK संभावित प्लेइंग इलेवन

इंडिया: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान: सैम ​​अयूब, बाबर आजम, सलमान मिर्जा, सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद, साहिबज़ादा फरहान (विकेट कीपर)