menu-icon
The Bharatvarsh News

Ind vs Aus: इंदौर वनडे में भारत ने छुड़ाए ऑस्ट्रेलिया के छक्के, 99 रनों से बंपर जीत और सीरीज पर भी कब्जा

Ind vs Aus: भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दे दी है. टीम ने 99 रनों पर प्रतिद्वंदी को आल आउट कर दिया. बता दें कि इसी के साथ वनडे मैच में 2-0 की बढ़त भी इंडियन टीम ने हासिल कर ली है. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते […]

Calendar Last Updated : 24 September 2023, 10:58 PM IST
Share:

Ind vs Aus: भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दे दी है. टीम ने 99 रनों पर प्रतिद्वंदी को आल आउट कर दिया. बता दें कि इसी के साथ वनडे मैच में 2-0 की बढ़त भी इंडियन टीम ने हासिल कर ली है.

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 400 का लक्ष्य दिया. शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के शतक, सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पांच विकेट खोकर भारत के जाबाजों ने 399 रन बनाए.

मैच की दूसरी पारी में भारत द्वारा दिए विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले से ही प्रेशर में थी. ऑस्ट्रेलिया के दूसरे ओवर में 2 विकेट गिर गए जिसके बाद बारिश ने मैच का मजा किरकिरा कर दिया.

बारिश के बाद जब दोबारा मैच शुरू हुआ तो ऑस्ट्रेलिया को नया लक्ष्या दिया गया जिसके तहत अब 33 ओवर में 317 रन बनाने थे. हालांकि, टीम ऑस्ट्रेलिया इस लक्ष्य का पीछा करते हुए आल आउट हो गई और सिर्फ 217 रन ही बना पाई.

बता दें कि दोनों ही तरफ से मुख्य टीमें मैदान में नहीं उतरी थीं. इस मुकाबले में विराट, रोहित, हार्दिक जैसे बड़े खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News