menu-icon
The Bharatvarsh News

CSK vs RCB: 'यह मेरी गलती है' कप्तान ऋतुराज का फ्लॉप शो जारी! ली हार की पूरी जिम्मेदारी

ये आईपीएल सीजन सीएसके के लिए अभी तक काफी निराशाजनक रहा है. टीम अभी तक इस टूर्नामेंट में जीत का खाता तक नहीं खोल पाए हैं. बीती शाम भी सीएसके को आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा. जिसके पूरी जिम्मेदारी टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने ली है.

Calendar Last Updated : 06 April 2026, 08:36 AM IST
Share:

बेंगलुरु: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शुरुआत बेहद निराशाजनक रही. लगातार तीसरी हार ने टीम की स्थिति को और मुश्किल बना दिया है, और इस बार उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 43 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी. बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके एक बार फिर दबाव में बिखरती नजर आई.

इस मुकाबले में आरसीबी ने 20 ओवर में 251 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में सीएसके लक्ष्य से काफी पीछे रह गई. टीम अभी तक इस सीजन में जीत का खाता तक नहीं खोल पाई है और खराब नेट रन रेट के कारण अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर बनी हुई है. हालांकि हार के बाद जब कप्तान से हार का कारण पूछा गया किया गया तो उन्होंने खुद को आगे रखा और इस हार की जिम्मेदारी खुद ली. 

खुद को ठहराया जिम्मेदार 

ऋतुराज गायकवाड़ ने मैच हारने के बाद इसकी पूरी जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि, 'मुझे लगता है, अगर मैंने ओपनिंग में और ज्यादा योगदान दिया होता, तो कौन जानता है, हम लक्ष्य का पीछा कर लेते. इसलिए आज की जीत पूरी तरह से मेरी गलती थी.'

कप्तान की खराब शुरुआत

कप्तान इस मैच में प्रभाव छोड़ने में असफल रहे. उन्होंने पारी की शुरुआत होते ही महज 7 रनों में अपना विकेट गंवा दिया . वह पहले ही ओवर में सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने माना कि अगर वह बेहतर शुरुआत देते, तो टीम के पास लक्ष्य हासिल करने का मौका बन सकता था. बता दें अभी तक टूर्नामेंट सीएसके ने तीन मैच खेले हैं जिनमें कप्तान ने 06, 28 और 07 रनों की निराशाजनक पारी खेली है.

सलामी जोड़ी रही नाकाम

गायकवाड़ के साथ ओपनिंग कर रहे संजू सैमसन भी लगातार तीसरी बार बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. उन्होंने केवल 9 रन बनाए. टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बावजूद, वह आईपीएल में अपनी लय नहीं पकड़ पाए हैं. हालांकि संजू के आने से पहले से ही उनकी खूब चर्चा थी लेकिन संजू उन उम्मीदों पर खड़े नहीं उतर पा रहे हैं. 

आगे की राह है मुश्किल 

आईपीएल  20226 में अब सीएसके की राह मुश्किल लग रही है, क्योंकि टीम पहले ही लगातार तीन मैच हार चुकी है. इतना ही नहीं अगर टीम को लीग में बने रहना है तो उन्हें अपने अगले मुकाबले किसी भी कीमत पर दिल्ली कैपिटल्स से जीतना होगा. ताकि टीम लीग में वापसी कर सकें. 

सम्बंधित खबर

Recent News