menu-icon
The Bharatvarsh News

IPL 2026: बुमराह का सबसे बुरा सीजन, गुस्सा फूटा; वायरल वीडियो में फेंकी बॉलिंग मार्कर

विश्व के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में गिने जाने वाले यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह का ये IPL 2026 सीजन कुछ खास नहीं जा रहा है. मुंबई इंडियंस के के लिए खेलने वाले बुमराह ने इस सीजन में अभी तक एक भी विकेट नहीं लिया है.

Calendar Last Updated : 18 April 2026, 02:12 PM IST
Share:

नई दिल्ली: विश्व के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में गिने जाने वाले यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह का ये IPL 2026 सीजन कुछ खास नहीं जा रहा है. मुंबई इंडियंस के के लिए खेलने वाले बुमराह ने इस सीजन में अभी तक एक भी विकेट नहीं लिया है, जबकि उनकी फ्रेंचाइजी पिछले चार मैचों में जीत हासिल नहीं कर पाई है. 

अब इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह निराशा में बॉलिंग मार्कर फेंकते और मैदान पर चिल्लाते नजर आ रहे हैं. इस घटना ने उनके प्रदर्शन के साथ-साथ मानसिक स्थिति को लेकर भी चर्चा छेड़ दी है. हाल ही में पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद उनकी फॉर्म और भी सवालों के घेरे में आ गई है.

वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता

दरअसल सोशल मीडिया पर RCB के दौरान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बुमराह बहुत गुस्से में नजर आ रहे हैं. आमतौर पर शांत रहने वाले इस खिलाड़ी का यह रूप फैंस के लिए हैरान करने वाला था. मैदान पर उनकी निराशा साफ झलक रही थी.

मैच में क्या हुआ

इस मुकाबले में RCB ने बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसमें टिम डेविड की तेज पारी का अहम योगदान रहा. जवाब में मुंबई इंडियंस लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी. बुमराह ने अपने चार ओवर में रन तो नियंत्रित रखे, लेकिन विकेट हासिल नहीं कर पाए.

प्रदर्शन में गिरावट के कारण

बुमराह के संघर्ष को लेकर कई क्रिकेट विशेषज्ञ अपनी राय दे रहे हैं. टीम के कोच महेला जयवर्धने का मानना है कि पावरप्ले में अन्य गेंदबाज दबाव बनाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं, जिससे विरोधी टीम बुमराह के खिलाफ जोखिम लेने से बच रही है.

चोट का भी असर

जयवर्धने ने यह भी बताया कि टूर्नामेंट की शुरुआत में बुमराह हल्की चोट से जूझ रहे थे. हालांकि अब उनकी गति में सुधार देखने को मिल रहा है और टीम प्रबंधन उनकी फिटनेस पर लगातार नजर बनाए हुए है.

वापसी की उम्मीद

कोच का मानना है कि बुमराह सही दिशा में गेंदबाजी कर रहे हैं और उन्हें बस थोड़ी किस्मत की जरूरत है. एक बार विकेट मिलने शुरू हो गए, तो वह फिर से अपने पुराने अंदाज में लौट सकते हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News