menu-icon
The Bharatvarsh News

RR vs MI: वैभव सूर्यवंशी अब ‘नॉट न्यू’! MI कोच का बड़ा बयान, RR के एक नहीं बल्कि पूरी टीम पर फोकस

IPL 2026 में मंगलवार को गुवाहाटी में होने वाला मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है. मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाली इस भिड़ंत में कई बड़े नाम आमने-सामने होंगे. इस मैच में 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का सामना विश्व के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से होगा.

Calendar Last Updated : 07 April 2026, 12:27 PM IST
Share:

IPL 2026 में मंगलवार को गुवाहाटी में होने वाला मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है. मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाली इस भिड़ंत में कई बड़े नाम आमने-सामने होंगे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा युवा बल्लेबाज और दुनिया के शीर्ष गेंदबाज के बीच संभावित टक्कर को लेकर है.

इस मैच में 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का सामना विश्व के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से होगा. सूर्यवंशी ने पिछले एक साल में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है, लेकिन बुमराह जैसे अनुभवी और खतरनाक गेंदबाज के खिलाफ खेलना उनके लिए एक बड़ी परीक्षा होगी. बुमराह ऐसे गेंदबाज हैं जिनके सामने बल्लेबाजी करने से दुनिया के बड़े से बड़े बल्लेबाज डरते हैं.  

कोच का संतुलित नजरिया

इसी दौरान अब मुंबई इंडियंस के कोच पारस म्हाम्ब्रे ने सूर्यवंशी को लेकर एक बयान दिया है. उन्होंने 7 अप्रैल को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में वैभव को लेकर किसी विशेष चिंता से इनकार किया. उन्होंने कहा कि युवा बल्लेबाज अब नए खिलाड़ी नहीं रह गए हैं और टीम को उसकी शैली के बारे में अच्छी समझ है.

प्रदर्शन की सराहना

हालांकि, म्हाम्ब्रे ने सूर्यवंशी के प्रदर्शन को सराहनीय बताया और कहा कि उन्होंने टीम द्वारा दी गई जिम्मेदारी को अच्छी तरह निभाया है. उनके मुताबिक, मुंबई की तैयारी किसी एक खिलाड़ी पर नहीं, बल्कि पूरी टीम के खिलाफ संतुलित रणनीति पर आधारित होगी.

रवि बिश्नोई पर भी नजर

राजस्थान की ओर से रवि बिश्नोई भी शानदार फॉर्म में हैं. हालांकि, म्हाम्ब्रे ने उनकी गेंदबाजी को लेकर किसी ‘रहस्य’ की बात को खारिज करते हुए कहा कि वह लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता साबित कर चुके हैं.

उन्होंने कहा कि, 'अब मुझे रवि कोई रहस्य नहीं लगता. लोगों ने सालों से देखा है कि वह क्या कर सकता है. हर क्रिकेटर के करियर में उतार-चढ़ाव आते हैं. कभी मैच अच्छा जाता है, कभी नहीं बस.' 

अंत तालिका में मजबूत स्थिती में राजस्थान रॉयल्स 

राजस्थान रॉयल्स इस सीजन आक्रामक फॉर्म में नजर आ रही है. टीम ने अभी तक 2 मैच खेले हैं और दोनों ही मैच में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है. टीम ने पहले चेन्नई सुपर किंग्स को हराया और फिर गुजरात टाइटन्स को उनके घर में मात दी. इससे टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है.

सम्बंधित खबर

Recent News