menu-icon
The Bharatvarsh News

'धोनी को इम्पैक्ट प्लेयर....' क्या KKR के खिलाफ धोनी की होगी वापसी, पूर्व क्रिकेटर ने कही बड़ी बात

एक दिग्गज क्रिकेटर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स को महेंद्र सिंह धोनी को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में खिलाना चाहिए.

Calendar Last Updated : 14 April 2026, 12:51 PM IST
Share:

नई दिल्ली: IPL 2026 भले भी ही शुरु हो चुका है, क्रिकेट प्रेमी इसका लुत्फ भी उठा रहे हैं लेकिन कुछ फैंस के लिए IPL अभी भी अधूरा है, क्योंकि उनके चहेते खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक इस सीजन लीग में एंट्री नहीं की है. वह अभी भी इंजरी के कारण मैदान से दूर हैं.  

धोनी के फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनकी फिटनेस अब भी बड़ा सवाल बनी हुई है. इन्हीं सब के बीच एक दिलचस्प सुझाव आमने आया है, जिसने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है. एक दिग्गज क्रिकेटर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स को महेंद्र सिंह धोनी को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में खिलाना चाहिए.  

'KKR के खिलाफ धोनी को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप....'

दरअसल न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल मैक्लेनाघन ने कहा है कि अगर धोनी फिट हैं, तो चेन्नई सुपर किंग्स को उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतार सकती है. मैक्लेनाघन ने कहा कि, 'अगर टीम मैनेजमेंट को लगता है कि उन्हें धोनी से रनों की एक छोटी लेकिन तेज़ पारी की ज़रूरत है, खासकर जब वे लक्ष्य का पीछा कर रहे हों, तो उन्हें इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के तौर पर टीम में शामिल करने से उनकी बल्लेबाजी क्षमताओं का भरपूर फायदा उठाया जा सकेगा.' 

इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर क्यों उपयोगी हैं धोनी?

मैक्लेनाघन का मानना है कि इंपैक्ट प्लेयर की भूमिका में धोनी को ज्यादा दौड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वह सीधे आकर बड़े शॉट खेल सकते हैं और कम समय में मैच का रुख बदल सकते हैं. इससे टीम के निचले मध्य
क्रम को मजबूती मिलेगी और दबाव के समय अनुभव का फायदा मिलेगा.

फिटनेस बनी बड़ी बाधा

हालांकि, धोनी की फिटनेस अभी भी चिंता का विषय है. पिंडली में खिंचाव के कारण वह इस सीजन के शुरुआती मुकाबलों से बाहर हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने नेट्स में हल्की बल्लेबाजी जरूर की है, लेकिन अभी पूरी तरह मैच खेलने के लिए फिट नहीं माने जा रहे.

सम्बंधित खबर

Recent News