Courtesy: X (@JeetN25)
मुंबई: आज आशा भोसले के साथ ही संगीत के युग का भी अंत हो गया है. आशा भोसले का कल मुंबई में निधन हो गया और उनका अंतिम संस्कार किया गया. सुरों की मलिका ने कल दोपहर इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन के बाद देशभर से लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे, वहीं इस दौरान एक भावुक पल देखने को मिला जब क्रिकेटर मोहम्मद सिराज उनके घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मुंबई स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के दौरान सिराज को भीड़ के बीच से गुजरते हुए देखा गया. वहां उन्होंने आशा भोसले की पोती जनाई भोसले से मुलाकात की, जो इस दुखद की घड़ी में बेहद भावुक नजर आईं. सिराज ने उन्हें संभाला और उनके साथ खड़े होकर सांत्वना दी.
आज दिन भर आशा भोसले से अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा ही रहा. एक के बाद के लोग आते रहे इस दौरान कई भावुक कर देने वाला पल सामने आया. लेकिन उनमें से एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सिराज आशा ताई की पोती को ढांढस बंधाते नजर आ रहे हैं.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ज़नाई अपने आंसू नहीं रोक पा रही थीं. ऐसे में सिराज ने उन्हें सहारा दिया और शांत कराने की कोशिश की. दोनों के बीच पहले से ही अच्छे रिश्ते हैं, जो इस मौके पर भी साफ नजर आए.
VIDEO | Cricketer Mohammed Siraj pay final respects to legendary singer Asha Bhosle at her residence.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 13, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/fTd5DOhP8E
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोहम्मद सिराज और जनाई भोसले एक दूसरे को पहले से ही जानते हैं और केवल जनते ही नहीं है बल्कि दोनों के बीच एक खास रिश्ता भी है.
मोहम्मद सिराज और ज़नाई के बीच भाई-बहन जैसा संबंध बताया जाता है. पिछले साल ज़नाई ने सिराज को रक्षा बंधन पर राखी बांधते हुए एक वीडियो साझा किया था, जिसने लोगों का दिल जीत लिया था.