menu-icon
The Bharatvarsh News

LSG vs RR: रविंद्र जडेजा ने गुजरात की शिक्षा मंत्री को डेडिकेट किया अपना POTM अवॉर्ड

22 अप्रैल की शाम लखनऊ सुपर जायंट्स और  राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें आरआर ने 40 रनों से बाजी मारी. स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा उम्दा प्रदर्शन के कारण टीम इस मुकाबले में जीत सकी, जिस कारण उन्हें POTM अवॉर्ड से नवाजा गया.

Calendar Last Updated : 23 April 2026, 09:30 AM IST
Share:

लखनऊ: 22 अप्रैल की शाम लखनऊ सुपर जायंट्स और  राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें आरआर ने 40 रनों से बाजी मारी. इस मुकाबले में टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने बेहद उम्दा प्रदर्शन किया. उन्होंने आरआर को मुश्किल परिस्थिति से निकालकर जीत दिलाई. उन्होंने निचले क्रम में आकर नाबाद 43 रनों की पारी खेली. इसके अलावा वो विकेट चटकाने में भी सफल रहे. जिस कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया. 

मैच खत्म होने के बाद एक ऐसा भावुक पल देखने को मिला जिसने जीत की चमक को और खास बना दिया. रविंद्र जडेजा ने ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब अपनी पत्नी को समर्पित किया. उनका ऐसा करना सबको इमोशनल कर गया. 

पत्नी को डेडिकेट किया अवॉर्ड 

हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए कल प्लेयर ऑफ द मैच खिताब से नवाजा गया. इस अवॉर्ड के मिलते ही उन्होंने कहा कि वो अपना ये अवॉर्ड गुजरात की शिक्षा मंत्री को डेडिकेट करते हैं. इतना सुनते ही सबके चेहरे पर एक मुस्कुराहट आ गई. क्योंकि गुजरात की शिक्षा मंत्री कोई और नहीं बल्कि जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ही हैं. 

उन्होंने बताया कि रिवाबा ने मैच से ठीक एक दिन पहले उनसे कहा था कि वह कल अच्छा प्रदर्शन करेंगे और बिलकुल ऐसा ही हुआ. इस कारण उन्होंने ऐसा किया. 

जडेजा का हरफनमौला प्रदर्शन

रविंद्र जडेजा ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में कमाल दिखाया. जब टीम दबाव में थी, तब उन्होंने संयम के साथ खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया और अंत तक टिके रहे. उन्होंने न केवल बल्लेबाजी बल्कि गेंदबाजी दोनों में ही अपना योगदान दिया. उन्होंने अंत तक टिक कर 43 रनों की नाबाद पारी खेली और बाद में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने अहम विकेट लेकर मैच का रुख मोड़ दिया. 

सम्बंधित खबर

Recent News