menu-icon
The Bharatvarsh News

'फील्डिंग कर, पागल है क्या?' रोहित शर्मा ने वानखेड़े में सूर्या की लगाई क्लास, वायरल हुआ वीडियो

शनिवार की शाम डिफेंडिंग चैंपियन भारत को यूएसए के साथ टी20 विश्व कप 2026 का अपना पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. अब इस मैच के बाद रोहित और सूर्या का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है.

Calendar Last Updated : 08 February 2026, 03:04 PM IST
Share:

नई दिल्ली: शनिवार की शाम डिफेंडिंग चैंपियन भारत को यूएसए के साथ टी20 विश्व कप 2026 का अपना पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. जिसमें विश्व चैंपियन भारत ने यूएसए को 29 रनों से मात देकर टूर्नामेंट में जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया. हालांकि मैच शुरु होने से पहले ही वानखेड़े में मौजूद मुंबई की जनता काफी उत्साहित थी. इसका कारण केवल भारत बनाम यूएसए का मैच नहीं था बल्कि  मुंबई चा राजा रोहित शर्मा थे.

दरअसल रोहित शर्मा टी20 विश्व कप के एंबेसडर हैं. इस कारण रोहित टूर्नामेंट शुरु होने से पहले ट्रॉफी लेकर मैदान पर पहुंचे. इस दौरान टॉस के समय रोहित ने सूर्या और पूरी टीम से मुलाकात की. जिसमें रोहित ने अपने अंदाज में सूर्या को डांटते हुए कुछ कहा. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.  

रोहित शर्मा की भावुक वापसी

टी20 विश्व कप के एंबेसडर के रूप में रोहित शर्मा ने वानखेड़े मैदान पर एंट्री ली. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह से एंट्री लेना उनके लिए काफी अजीब है. बता दें आईसीसी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह वानखेड़े में अपने इस अनुभव को साझा कर रहे हैं. वह मैदान में नीचे खड़े थे और खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम की बालकनी में खड़े थे. तो उन्होंने कहा कि वहां से यहां अजीब लग रहा है. इस दौरान रोहित इमोशनल नजर आए. 

टॉस से सूर्या को पड़ी डांट!

टॉस के वक्त भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव अपने पूर्व कप्तान के पास पहुंचे. इस समय फैंस को अपने हिटमैन का वही पुराना अंदाज देखने को मिला. 

जब भारत और यूएसए के कप्तान टॉस के लिए मैदान में आए तो मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव अपने पुराने कप्तान रोहित के पास दौड़ कर पहुंचे. उन्होंने रोहित से पूछा, 'जल्दी बोलो बैटिंग करूं या बॉलिंग?' रोहित शर्मा ने खास अंदाज़ में जवाब दिया, 'फील्डिंग कर, पागल है क्या?' यह सुनकर आस-पास मौजूद लोग हंसने लगे.

सम्बंधित खबर

Recent News