menu-icon
The Bharatvarsh News

IPL 2026: इस वजह से मुकाबले से बाहर हुए रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस की बढ़ी मुश्किलें

आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से बाहर रहेंगे. उनकी गैरमौजूदगी मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा झटका है, जो पहले ही खराब फॉर्म से जूझ रही है.

Calendar Last Updated : 15 April 2026, 08:02 PM IST
Share:

रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. मुंबई इंडियंस के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे. उनकी अनुपस्थिति टीम के लिए चिंता का विषय बन गई है, खासकर तब जब टीम पहले से ही दबाव में है.

रोहित शर्मा को यह चोट RCB के खिलाफ पिछले मैच के दौरान लगी थी. रनचेज करते समय दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए उन्हें हैमस्ट्रिंग में परेशानी महसूस हुई. स्थिति गंभीर होने पर वह छठे ओवर में ही रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ने को मजबूर हो गए थे.

चोट की गंभीरता पर सस्पेंस बरकरार

फिलहाल रोहित शर्मा की चोट कितनी गंभीर है, इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट 15 अप्रैल की शाम होने वाली प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पर स्थिति स्पष्ट कर सकता है. ऐसे में फैंस और टीम दोनों की नजरें इस अपडेट पर टिकी हैं.

मुंबई इंडियंस के लिए बढ़ी मुश्किलें

रोहित की गैरमौजूदगी मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा झटका है. टीम का प्रदर्शन इस सीजन में अब तक निराशाजनक रहा है. 4 मैचों में से 3 में हार का सामना करना पड़ा है, जिससे टीम अंक तालिका में पिछड़ गई है. ऐसे में अपने सबसे अनुभवी बल्लेबाज के बिना उतरना टीम के लिए और चुनौतीपूर्ण हो सकता है.

पंजाब किंग्स को मिल सकता है फायदा

पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाला यह मुकाबला 16 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. यह नाइट मैच होगा और दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है. पंजाब किंग्स ने अब तक 4 में से 3 मैच जीतकर 7 अंक हासिल किए हैं, जबकि मुंबई को सिर्फ एक जीत मिली है. ऐसे में रोहित की गैरमौजूदगी पंजाब के लिए बढ़त का मौका बन सकती है.

सम्बंधित खबर

Recent News