T20 World Cup 2026: 45 साल का इंतजार खत्म! ICC टूर्नामेंट में इटली ने किया डेब्यू, इतिहास रचने को तैयार टीम

इटली का 45 साल का इंतजार आखिरकार सोमवार को खत्म हो गया. दरअसल टीम ने स्कॉटलैंड के खिलाफ टॉस जीतते ही आईसीसी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण कर लिया है.

Calendar
फॉलो करें:
Courtesy: ICC

नई दिल्ली: मौजूदा समय में क्रिकेट का महाकुंभ टी20 विश्व कप चल रहा है. जिसका आज तीसरा दिन है. टूर्नामेंट का तीसरा दिन इटली क्रिकेट टीम के लिए बेहद खास होने वाला है. क्योकि इटली का 45 साल का इंतजार आखिरकार सोमवार को खत्म हो गया. दरअसल टीम ने स्कॉटलैंड के खिलाफ टॉस जीतते ही आईसीसी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण कर लिया है. यह इटली के लिए किसी इंटरनेशनल टूर्नामेंट का डेब्यू मैच है. 

आईसीसी टी20 विश्व कप में किया डेब्यू

टी20 विश्व कप 2026 के तीसरे दिन इटली नेशनल क्रिकेट टीम के लिए ऐतिहासिक दिन है. क्योकिं यह किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद टूर्नामेंट में इटली का पहला मैच है. इटली ने कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम पर टॉस जीतकर विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. इटली 1980 में इस खेल के राष्ट्रीय महासंघ का गठन हुआ था. 

हेड टू हेड 

अब बात दें दोनो टीमों के बीच लंबा क्रिकेट इतिहास नहीं रहा है, दोनो टीमों के बीच अब तक केवल 2 मुकाबले ही खेले गए हैं जिनमें दोनो टीमों के नाम एक-एक जीत दर्ज है. ऐसे में यह बता पाना कि कौन सी टीम इस मुकाबले में बाजी मारेगी कठिन होगा. हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्कॉटलैंड इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला वेस्टइंडीज से हार चुकी है तो टीम किसी भी कीमत पर इस मैच में जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी. 

मैच का हाल

अगर मौजूदा मैच की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन ठोक डाले. इटली ने जीत के लिए 208 रनों का पीछा करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर आर्टिकल लिखे जाने तक 89 रन बनाए हैं. 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इटली: एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जेजे स्मट्स, वेन मैडसन (कप्तान), हैरी मैनेंटी, बेन मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान-पिएरो मीड (विकेटकीपर), मार्कस कैंपोपीयानो, अली हसन, क्रिशन कालुगामागे.

स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुंसी, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वाट, माइकल लिस्क, ओलिवर डेविडसन,  ब्रैड करी, ब्रैड व्हील.