menu-icon
The Bharatvarsh News

T20 World Cup 2026: 'और बेहतर प्रदर्शन...' जीत से नाखुश सूर्या! USA के खिलाफ खेली 84 रनों की धमाकेदार पारी, गंभीर का मैसेज बना गेम-चेंजर

कल भारत और यूएसए के बीच टी20 विश्व कप का मैच खेला गया जिसमें भारत ने यूएसए को 29 रनों से हराकर मैच को अपने नाम किया. हालांकि सूर्या इस जीत से नाखुश रहे.

Calendar Last Updated : 08 February 2026, 12:56 PM IST
Share:

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है. टीम ने अपने पहले मुकाबले में अमेरिका टीम को 29 रनों से मात देकर मैच को अपने नाम कर लिया था. हालांकि इस जीत से भारत के कप्तान सूर्या नाखुश रहे.

हालांकि सूर्या की कप्तानी पारी की बदौलत ही टीम इंडिया को जीत हासिल हुई लेकिन फिर भी कप्तान को यह कहने में कोई संकोच नहीं था कि टीम और वह खुद और बेहतर प्रदर्शन कर सकते  थे. इसके बाद उन्होंने कोच गौतम गंभीर के दिए गए संकेत को भी मीडिया के साथ साझा किया गया. 

मैच जीतकर भी खुश नहीं सूर्या 

कल मैच जीतने के बाद भी कप्तान सूर्यकुमार यादव खुश नहीं थे. सूर्या ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने के बाद कहा कि, 'हम हर बात को नजरअंदाज नहीं कर सकते; हमें और बेहतर बल्लेबाजी करनी होगी. जीत के बाद भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है. हम और बेहतर और समझदारी से बल्लेबाजी कर सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ.'

दबाव में थे सूर्या

कल शुरुआती मैच में टीम इंडिया मुश्किल में नजर आ रही थी. यूएसए के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को क्रीज पर ज्यादा देर तक टिकने नहीं दिया. लेकिन सूर्या एक सिरे से टिके रहे और भारत के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. 

हालांकि इसके बाद उन्होंने कहा कि वह मैच के दौरान कितने दबाव में थे वह केवल वहीं जानते हैं. सूर्या ने आगे कहा कि, 'मैं कितना दबाव महसूस कर रहा था, यह सिर्फ मैं ही बता सकता हूं, लेकिन मुझे विश्वास था. मुझे पता था कि अगर मैं अंत तक बल्लेबाजी करता हूं, तो मैं फर्क ला सकता हूं.' 

गौतम गंभीर ने दिया अहम संदेश 

स्काई ने बाद में बताया कि वह मैच के दौरान काफी दबाव में थे जिसके बाद कोच गौतम गंभीर ने उनका मनोबल बढ़ाया. सूर्या बताया कि, 'गौती भाई ने 14 ओवर के बाद ब्रेक के दौरान मुझसे एक बात कही. उन्होंने मुझसे कहा, 'बस अंत तक बल्लेबाजी करने की कोशिश करो; तुम कभी भी स्कोर बराबर कर सकते हो'. उनकी इस बात ने सूर्या को प्रोत्साहित किया जिस कारण भारत मैच जीत सका. 

यूएसए के खिलाफ मैच के हीरो रहे सूर्या

सूर्यकुमार यादव यूएसए के खिलाफ मैच के हीरो रहे. इस मैच में सूर्या टीम के लिए संकटमोचन साबित हुए. एक छोर से विकेट लगातार गिर रहे थे लेकिन दूसरे छोर से सूर्या चट्टान की तरह टिके रहे और उन्होंने 49 गेंदों पर 84 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इस दौरान सूर्या के बल्ले से 10 चौके और 4 छक्के आए थे. सूर्या की इस पारी की बदौलत टीम ने यूएसए को जीत के लिए 162 रनों का टारगेट दिया था. 

सम्बंधित खबर

Recent News