menu-icon
The Bharatvarsh News

T20 World Cup: अगले मैच से बाहर हो सकते हैं यॉर्कर किंग, नीदरलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में होंगे बड़े बदलाव!

भारत को अपना आखिरी ग्रुप स्टेज का मुकाबला कल नीदरलैंड के साथ खेलना है. जिसमें कप्तान सूर्या कई बदलाव कर सकते हैं. 

Calendar Last Updated : 17 February 2026, 03:36 PM IST
Share:

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप का रोमांच दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. सभी टीम में अब सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करने की होड़ में है. जिसमें सूर्यकुमार यादव ने पहले पाकिस्तान को हराकर सुपर 8 की अपनी टिकट पक्की कर ली है. अब टीम को अपना आखिरी ग्रुप स्टेज का मुकाबला कल नीदरलैंड के साथ खेलना है. जिसमें कप्तान सूर्या कई बदलाव कर सकते हैं. 

उम्मीद जताई जा रही है कि कप्तान इस मैच में कई अहम बदलाव कर सकते हैं. कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस मैच से बाहर हो सकते हैं उनकी जगह टीम में इस खिलाड़ी को एंट्री मिल सकती है. तो आईए जानते हैं अगले मैच के लिए कैसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन-

बाहर होंगे जसप्रीत बुमराह!

भारत का अगला ग्रुप स्टेज मैच कल यानी की 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में टीम मैनेजमेंट तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दे सकता है. 

दरअसल मैनेजमेंट यह फैसला आगामी सुपर 8 के मुकाबले को देखते हुए लिया जा सकता है. उस मुकाबले से पहले टीम अपने बेस्ट गेंदबाज को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं देना चाहेगी.

सिराज की हो सकती है एंट्री

अगर किसी भी स्थिती में ऐसा होता है कि बुमराह प्लेइंग इलेवन से बाहर होते हैं तो उनकी जगह प्लेइंग में मोहम्मद सिराज को जगह मिल सकती है. बता दें सिराज पहले मैच में बुमराह की गैरमौजूदगी में प्लेइंग का हिस्सा थे. यूएसए के खिलाफ उस मैच में सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए थे. 

इसके अलावा उम्मीद जताई जा रही है कि कप्तान, कुलदीप यादव को भी प्लेइंग से बाहर कर अर्शदीप सिंह को अगले मैच में मौका दे सकते हैं. 

बल्लेबाजी में नहीं हो होगा कोई बदलाव

अब अगर  बात करें बल्लेबाजी क्रम की तो उम्मीदत उसमें कोई बदलाव नहीं होगा. क्योंकि टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस टूर्नामेंट में कुछ खासा किफायती साबित नहीं हुए हैं. तो उन्हें फॉर्म में लाने के लिए उन्हें इस मैच में रखा जाएगा. भारत को सुपर 8 का मुकाबला 22 फरवरी को खेला जाना है. जिस कारण कप्तान अपनी बल्लेबाजी क्रम में कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे. 

नीदरलैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज

सम्बंधित खबर

Recent News