menu-icon
The Bharatvarsh News

Team India: तिलक वर्मा को भारतीय टीम में चुने जाने पर सूर्यकुमार यादव ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, बोले- ‘आपके लिए काफी खुश और उत्‍साहित हूं’

Team India: BCCI ने बुधवार 5 जुलाई को वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. पहली बार भारतीय टीम में मुंबई इंडियंस के युवा बल्‍लेबाज तिलक वर्मा को जगह मिली है. सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के अपने साथी खिलाड़ी को चुने जाने के […]

Calendar Last Updated : 06 July 2023, 11:57 AM IST
Share:

Team India: BCCI ने बुधवार 5 जुलाई को वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. पहली बार भारतीय टीम में मुंबई इंडियंस के युवा बल्‍लेबाज तिलक वर्मा को जगह मिली है. सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के अपने साथी खिलाड़ी को चुने जाने के लिए बधाई दी हैं.

आपको बता दें कि वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में हार्दिक पांड्या भारतीय टीम नेतृत्व करेंगे, तो वहीं सूर्यकुमार यादव उप-कप्‍तान की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. तिलक वर्मा को भारतीय टीम में चुने जाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने ट्वीट किया कि, “तिलक वर्मा पहली बार टी20 टीम में चुने जाने की शुभकामनाएं. मैं आपके लिए काफी खुश और उत्‍साहित हूं.”

सीनियर खिलाड़‍ियों को दिया गया आराम –

बता दें कि BCCI ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए कई सीनियर खिलाड़‍ियों को आराम दिया है. इस सूची में नियमित कप्‍तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा भी शामिल हैं. भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 3 अगस्‍त को ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम, त्रिनिदाद में खेला जाएगा.

IPL 2023 में तिलक वर्मा का प्रदर्शन –

गौरतलब हो कि IPL 2023 में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा दोनों खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया था. बाएं हाथ के बल्‍लेबाज तिलक वर्मा ने 11 मुकाबलों में 42.87 की औसत से कुल 343 रन बनाए थे. ध्‍यान देने वाली बात यह है कि तिलक वर्मा चोट के चलते कुछ मुकाबलों में टीम से बाहर थे. तिलक वर्मा ने प्‍लेऑफ में वापसी करके एलिमिनेटर मुकाबले और क्‍वालीफायर 2 में क्रमश: 26 रन और 43 रन की पारी खेली.

वहीं इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस का सफर दूसरे क्‍वालीफायर में खत्म हुआ था. मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस के हाथों 62 रन से हार का सामन करना पड़ा था. सूर्यकुमार यादव IPL 2023 में मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. सूर्या ने 16 मैचों मुकाबलों 43.21 की औसत के साथ कुल 605 रन बनाए थे.

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम –

ईशान किशन (विकेटकीपर, बल्लेबाज), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्य कुमार यादव (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर, बल्लेबाज), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार.

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News