menu-icon
The Bharatvarsh News

विराट कोहली से लड़ाई के बाद फैंस ने ट्रेविस हेड के परिवार को दी गालियां, पत्नी ने बयां किया दख

आईपीएल 2026 में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच मैच के दौरान हुई नोकझोंक और पोस्ट-मैच हैंडशेक में नजरअंदाज करने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेविस हेड के परिवार को भद्दी गालियां दी जा रही हैं. हेड की पत्नी ने इसकी आलोचना की है.

Calendar Last Updated : 25 May 2026, 02:03 PM IST
Share:


नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मैच खेला गया. मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात के साथ ही विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच तनाव भी देखने को मिला. आरसीबी की पारी के दौरान वेंकटेश अय्यर के आक्रामक बल्लेबाजी के बीच कोहली ने मिडविकेट पर खड़े ट्रेविस हेड की तरफ इशारा करते हुए उन्हें गेंदबाजी करने की चुनौती दी. कोहली मजाकिया अंदाज में कह रहे थे कि “आओ, ऑफ स्पिन डालो”. दोनों खिलाड़ी मुस्कुराते नजर आए, लेकिन मामला बाद में गंभीर हो गया.

पोस्ट-मैच हैंडशेक में नजरअंदाज किया

मैच खत्म होने के बाद हैंडशेक के दौरान एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ. इसमें विराट कोहली ट्रेविस हेड से हाथ मिलाए बिना आगे बढ़ गए. उन्होंने ईशान किशन से हाथ मिलाया, लेकिन हेड को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया. इस घटना ने सोशल मीडिया पर भारी बहस छेड़ दी.

जेसिका हेड का दर्द

ट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका हेड ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह घटना 2023 वर्ल्ड कप फाइनल जैसी लग रही है. जेसिका ने लिखा, “हम ठीक हैं, लेकिन हमारे परिवार और दोस्तों को ऑनलाइन गालियां दी जा रही हैं. खेल में जुनून अच्छी बात है, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि खिलाड़ियों के पीछे भी परिवार और इंसान होते हैं. आज मानसिक स्वास्थ्य और ऑनलाइन व्यवहार पर गंभीर चर्चा की जरूरत है.”

जेसिका ने बताया कि पहले भी 2023 वर्ल्ड कप फाइनल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और बॉक्सिंग डे टेस्ट के बाद उनके परिवार को इसी तरह की ट्रोलिंग और गालियों का सामना करना पड़ा था. 

मैच का परिणाम

मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन किया. अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों पर 56 रन, ईशान किशन ने 79 रन और हेनरिक क्लासेन ने 51 रन बनाए. SRH ने 20 ओवर में 255/4 का विशाल स्कोर बनाया. आरसीबी की शुरुआत खराब रही. विराट कोहली सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए. रजत पाटीदार (56 रन) और वेंकटेश अय्यर (44 रन) के बावजूद टीम लक्ष्य से काफी पीछे रह गई. आखिरकार सनराइजर्स हैदराबाद ने RCB को 55 रनों से हरा दिया.

सम्बंधित खबर

Recent News