menu-icon
The Bharatvarsh News

सूर्य का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, कुछ राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

सूर्य के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करते ही कुछ राशियों के लिए मुश्किल भरा समय शुरू हो सकता है. ज्योतिष अनुसार वृषभ, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वालों को धन हानि, मानसिक तनाव और सेहत संबंधी परेशानियों से सावधान रहने की सलाह दी गई है.

Calendar Last Updated : 08 June 2026, 03:45 PM IST
Share:

नई दिल्ली: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य देव आज मंगल के स्वामित्व वाले मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं. सूर्य और मंगल दोनों अग्नि तत्व के ग्रह हैं, इसलिए यह परिवर्तन कुछ राशियों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है. इस दौरान मानसिक तनाव, आर्थिक नुकसान और सेहत से जुड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं.

वृषभ राशि वालों को धन हानि का खतरा

वृषभ राशि के लोगों को इस समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. गुस्से में कही गई बातें रिश्तों में दूरी पैदा कर सकती हैं. निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच लें, क्योंकि नुकसान होने की आशंका है. किसी को पैसा उधार देने से भी बचना चाहिए. नौकरी में अधिकारियों से बहस आपकी छवि खराब कर सकती है.

वृश्चिक राशि वालों को सेहत का ध्यान रखना होगा

वृश्चिक राशि के लिए यह गोचर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां ला सकता है. अचानक गुस्सा बढ़ सकता है और ब्लड प्रेशर की समस्या परेशान कर सकती है. वाहन चलाते समय बेहद सावधानी रखें, क्योंकि चोट या दुर्घटना के योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए किसी नए काम की शुरुआत फिलहाल टालना बेहतर रहेगा.

मकर राशि वालों पर बढ़ेगा मानसिक दबाव

मकर राशि के लोगों के खर्च अचानक बढ़ सकते हैं. कोर्ट-कचहरी या विवादों में धन खर्च होने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ेगा और मेहनत के अनुसार परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है. इस दौरान कर्ज लेने या देने से बचना चाहिए.

मीन राशि में बढ़ सकती है पारिवारिक अशांति  

मीन राशि वालों के पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है. माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी. प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. ऑफिस में भी मनचाहा माहौल नहीं मिलेगा और ट्रांसफर जैसी स्थिति बन सकती है.

परेशानी कम करने के उपाय

इस कठिन समय में रोज सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें. “ऊं घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करना लाभकारी माना गया है. रविवार को तांबा, गेहूं और गुड़ का दान करने से भी शुभ फल मिल सकते हैं.

सम्बंधित खबर

Recent News