menu-icon
The Bharatvarsh News

Vastu Tips: घर के मंदिर से जुड़े ये नियम सभी को जरूर पता होने चाहिए

Vastu Tips: सनातन धर्म को मानने वाले अधिकतर घरों में पूजा पाठ के लिए एक नियत स्थान जरूर होता है। सुख, शांति और समृद्धि की कामना के लिए बनाए जाने वाले मंदिर में कभी भी पौराणिक और वास्तु नियमों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए क्योंकि मंदिर वह स्थान है जहां से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। […]

Calendar Last Updated : 24 June 2023, 10:46 AM IST
Share:

Vastu Tips: सनातन धर्म को मानने वाले अधिकतर घरों में पूजा पाठ के लिए एक नियत स्थान जरूर होता है। सुख, शांति और समृद्धि की कामना के लिए बनाए जाने वाले मंदिर में कभी भी पौराणिक और वास्तु नियमों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए क्योंकि मंदिर वह स्थान है जहां से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। अगर हम किसी भी प्रकार के नियमों का उल्लंघन करते हैं तो इसके दुष्परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं

आइए घर के मंदिर से जुड़े कुछ सामान्य से नियमों को जानते हैं।

ईशान कोण में बनाए पूजा घर

वास्तु के अनुसार अगर मंदिर या पूजा घर ईशान कोण में बनाया जाए तो बहुत शुभ होता है। इस दिशा में खिड़की भी हो तो ऐसे पूजा स्थल की शुभता और ऊर्जा बढ़ जाती है। मन हमेशा सकारात्मक रहता है और ऊर्जावान महसूस करता है।

बिना आसन के ना करें पूजा

पूजा-पाठ करते समय हमेशा आसन में बैठें। बिना आसन में बैठे पूजा नहीं करनी चाहिए। अलग-अलग देवी-देवताओं के पूजन के लिए अनेक प्रकार के आसनों का भी विधान है।

दीवार में ना चिपकाए मूर्तियां

पूजा घर में देवी देवताओं की मूर्तियों को कभी भी दीवार से सटाकर नहीं रखना चाहिए। मंदिर बनाते समय ध्यान रखें कि आपका पूजा घर सीढ़ियों के नीचे ना हो।

मूर्तियों को पहनाएं कपड़े

पूजा घर में कभी भी नग्न मूर्तियों को नहीं रखना चाहिए। मूर्तियों को कपड़े जरूर पहनाएं। आजकल देवी देवताओं के लिए बाजार में कपड़े मिलने लगे हैं। आप वहां से भी लेकर पहना सकते हैं। अगर आप देवी-देवताओं को ध्यान में रखकर कपड़ा पहनाएं तो और भी अच्छा होता है।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इस तरह की कोई भी मान्यता और जानकारी के लिए Thebharatvarshnews.com पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी अथवा मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

सम्बंधित खबर

Recent News