menu-icon
The Bharatvarsh News

NCB का बड़ा एक्शन, गुजरात तट से 3000 किलो से ज्यादा का ड्रग्स किया जब्त

Gujrat News: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भारतीय नौसेना के साथ मिलकर गुजरात के तट से एक नाव से 3000 किलोग्राम ड्रग्स जब्त किया. जब्त की गयी खेप में चरस, मेथामफेटामाइन और मॉर्फिन शामिल है, जो भारत में प्रतिबंधित हैं.

Calendar Last Updated : 28 February 2024, 01:43 PM IST
Share:

Gujrat News: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने भारतीय नौसेना और गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते एटीएस की मदद से गुजरात के तट पर संदिग्ध पाकिस्तानी चालक दल के सदस्यों द्वारा संचालित एक नाव से 3,300 किलोग्राम ड्रग्स जब्त किया. आपको बता दें इन दवाओं का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा होने का अनुमान लगाया गया है.

'पाकिस्तान का उत्पादन'

गुजरात के तट पर जब्त किए गए नशीले पदार्थों के भंडार पर "पाकिस्तान का उत्पादन" लिखा हुआ है, जिसमें 3,089 किलोग्राम कैनबिस, 158 किलोग्राम मेथामफेटामाइन और 25 किलोग्राम मॉर्फिन शामिल हैं.एक निगरानी विमान से मिले इनपुट के आधार पर, भारतीय नौसेना के एक मिशन-तैनात जहाज, जो दो दिनों से समुद्र में था, उस नाव ने संदिग्ध नाव को भारतीय क्षेत्रीय जल में प्रवेश करते ही रोक दिया.

बड़ी मात्रा में मिली नशीली दवाएं 

अधिकारियों को नाव की जांच करने पर बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं मिलीं, जिसके बाद चालक दल के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया, और इसके साथ ही  जहाज और नशीले पदार्थों को जब्त कर लिया गया. आपको बता दें जब्त की गई नाव, ड्रग्स और चालक दल के सदस्यों को पोरबंदर, गुजरात ले जाया गया है.

जांच जारी

संदिग्ध पाकिस्तानी चालक दल के सदस्यों के बारे में अधिक जानकारी इकठ्ठी करने और नशीले पदार्थों की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए जांच चल रही है. साथ ही कई सारी जो नशीली दवाएं मिली है उसको लेकर भी जांच चल रही है.

अमित शाह की प्रतिक्रिया

इस कार्रवाई पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा, ''PM नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त भारत के सपने के तहत आज हमारी एजेंसियों ने देश में ड्रग्स को जब्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है. NCB, नेवी के संयुक्त ऑपरेशन में 3132 किलो ड्रग्स जब्त किए गए और गुजरात पुलिस. यह एक ऐतिहासिक सफलता हमारे देश को नशा मुक्त बनाने के लिए हमारी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है. इस अवसर पर, मैं NCB, नौसेना और गुजरात पुलिस को बधाई देता हूं'
 

सम्बंधित खबर

Recent News