menu-icon
The Bharatvarsh News

Bollywood News: जेनेलिया डिसूजा का आज जन्मदिन, खिलाड़ी रह चुकी हैं अभिनेत्री

Bollywood News: जेनेलिया डिसूजा बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक सफल अभिनेत्री हैं. उन्होंने कई बेहतरीन मूवी में काम किया है. उनकी आयु मात्र 15 साल थी जब फिल्मी दुनिया का हिस्सा बन गई. वहीं जेनेलिया हिन्दी मूवी के साथ तमिल जैसी फिल्मों में अपना जलवा बखेर चुकी हैं. अभनेत्री का आज 35वां जन्मदिन है. उनका जन्म […]

Calendar Last Updated : 18 September 2023, 03:00 PM IST
Share:

Bollywood News: जेनेलिया डिसूजा बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक सफल अभिनेत्री हैं. उन्होंने कई बेहतरीन मूवी में काम किया है. उनकी आयु मात्र 15 साल थी जब फिल्मी दुनिया का हिस्सा बन गई. वहीं जेनेलिया हिन्दी मूवी के साथ तमिल जैसी फिल्मों में अपना जलवा बखेर चुकी हैं. अभनेत्री का आज 35वां जन्मदिन है. उनका जन्म 5 अगस्त 1987 में हुआ था. जानते हैं उनके जीवन की कुछ अनोखी बातें.

कैथोलिक परिवार से संबंध

जेनेलिया मंगोलिया के नाम का एक मतलब भी है. जैसे जेनेलिया का अर्थ यूनीक होता है. उनका जन्म कैथोलिक परिवार में हुआ था. कई बार अभिनेत्री के मुंह से सुनने को मिला है कि उनका नाम माता-पिता के नाम का अंश है. उनकी मां का नाम जेनेट और पिता का नाम नील के आधार पर जेनेलिया रखा गया है.

पहली बार किया था विज्ञापन में काम

जेनेलिया ने अपने कैरियर की शुरूआत मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ एक विज्ञापन से की थीं. उस समय उनकी आयु 15 वर्ष थी. वर्ष 2003 में पहली बार जेनेलिया को पर्दे पर देखा गया था. इस मूवी का नाम था तुझे मेरी कसम. इस मूवी में उनके हीरो अभिनेता रितेश देशमुख थें. वहीं अभिनेता आज उनके लाईफ पार्टनर भी हैं. इस मूवी की शूटिंग पूरी करते हुए उनकी पढ़ाई भी पूरी हो गई थी. इसके साथ जेनेलिया को स्पोर्ट्स का भी शौक था. उन्होंने नेशनल लेवल फुटबॉल प्लेयर के रूप में भी खेला है.

रितेश से प्यार की कुछ कहानी

बॉलीवुड मूवी में अभिनेता रितेश देशमुख के साथ काम करते हुए दोनों एक दूसरे को पसंद करने लग गए. उस समय जेनेलिया महज 21 वर्ष की थीं. लगभग 9 साल साथ रहने के बाद जेनेलिया और रितेश देशमुख शादी के बंधन में बंध गए. वहीं जेनेलिया ने दो बच्चों को जन्म दिया. जिसका नाम रियान और राहिल है.

सम्बंधित खबर

Recent News