menu-icon
The Bharatvarsh News

तुलसी माला और गीता हाथ में लिए Cannes में पहुंची वृन्दावन की बेटी, तस्वीरें वायरल

वृंदावन की बेटी आरती खेतरपाल ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर वृंदावन थीम पर आधारित कस्टम लहंगा पहने नजर आ रही है. इसके साथ ही उन्हें गले में तुलसी माला पहने और हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता लिए भी देखा जा सकता है.

Calendar Last Updated : 14 May 2026, 06:54 PM IST
Share:

नई दिल्ली: कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर इस बार सिर्फ ग्लैमर ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की भी खास झलक देखने को मिली. बता दें, जहां बीतें दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में रही. वहीं अब वृंदावन की बेटी आरती खेतरपाल ने अपने अनोखे अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. ट्रेडिशनल इंडियन ऑउटफिट में रेड कार्पेट पर पहुंची आरती ने फैशन के साथ भारतीय संस्कृति को भी बखूबी पेश किया. यही वजह है कि उनका लुक अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

लहंगे में दिखी वृंदावन की झलक

आरती खेतरपाल ने कान्स में अपने डेब्यू के लिए खास तौर पर वृंदावन थीम पर आधारित कस्टम लहंगा चुना. पीले रंग के इस खूबसूरत लहंगे पर वृंदावन की झलक दिखाने वाली हैंड पेंटिंग्स बनाई गई थी. इतना ही नहीं लहंगे पर मंदिर, हरियाली, कुंज और कृष्ण भक्ति से जुड़े बेहद शानदार दृश्य भी नजर आए. डिजाइनर सुलक्षणा मोंगा द्वारा तैयार किए गए इस आउटफिट ने रेड कार्पेट पर भारतीय कला और परंपरा को अलग पहचान दी. 

गोल्डन एम्ब्रॉयडरी और बारीक आर्टवर्क

लहंगे की खास बात उसका बारीक आर्टवर्क रहा, जिस पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी, मल्टीकलर पेंटिंग और सेक्विन वर्क के साथ रॉयल लुक दिया गया. चौड़ी प्लीट्स और घेरदार डिजाइन के कारण पूरा आउटफिट किसी खूबसूरत पेंटिंग जैसा दिखाई दे रहा था. इसके साथ आरती ने हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज पहना, जिसमें फ्लोरल पैटर्न और गोल्डन डिटेलिंग की गई थी.

उनका दुपट्टा भी लुक का खास हिस्सा बना. पेटल कट बॉर्डर और एम्ब्रॉयडरी वाले इस दुपट्टे को उन्होंने साइड ड्रेप स्टाइल में कैरी किया, जिससे पूरा लुक और भी ग्रेसफुल नजर आया.

गले मे पहनी तुलसी माला 

एक्सेसरीज में आरती ने पोल्की जूलरी पहनी, जिसमें रेड और ग्रीन स्टोन वाला नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, कंगन और रिंग शामिल थे. हालांकि उनके लुक की सबसे खास बात गले में पहनी तुलसी की माला और हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता रही. इसके अलावा उन्होंने एक खास रेड गोमुखी बैग भी कैरी किया, जिस पर भगवान श्रीकृष्ण की छवि और “हरे राम, हरे कृष्ण” लिखा हुआ था. आरती का यह अंदाज केवल फैशन स्टेटमेंट नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का एक खास प्रयास माना जा रहा है.

सम्बंधित खबर

Recent News