menu-icon
The Bharatvarsh News

Movies This Week: इस हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक देंगी ये 5 दमदार फिल्में, जानें पूरी लिस्ट

इस बार आपको सिनेमाघरों में सस्पेंस, एक्शन, क्राइम और थ्रिलर से भरपूर कंटेंट देखने को मिलने वाला है. क्योंकि इस हफ्ते 5 ऐसी बड़ी फिल्में रिलीज हो रही है, जो आपको खूब एंटरटेन करनी वाली है.

Calendar Last Updated : 30 June 2026, 04:50 PM IST
Share:

मुंबई: भारत में मानसून इंटर कर चुका है और बारिश के मौसम में वीकेंड पर पकोडों के साथ अगर आप कोई शानदार फिल्म देखना चाहते है तो इस हफ्ते सिनेमाघरों में 5 बड़ी फिल्में रिलीज हो रही है. खास बात है इस बार आपको सस्पेंस, एक्शन, क्राइम और थ्रिलर से भरपूर कंटेंट देखने को मिलने वाला है, जो आपका वीकेंड एकदम यादगार बना सकता है. चलिए जानते है इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल है. 

Alpha 

बता दें, इस लिस्ट में पहले नंबर फिल्म 'अल्‍फा' का नाम छाया हुआ है, जो की इस शुक्रवार 03 को सिनेमाघरों में रिलीज होने का रही है. YRF के स्‍पाई यूनिवर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, बॉबी देओल, अनिल कपूर और ऋतिक रोशन मुख्य कलाकार नजर आने वाला है. वहीं फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसके बाद फैंस के बीच एक्ससाइटमेंट डबल हो गया है. 

Baby Do Die Do 

अगर आप एक्शन-क्राइम-थ्रिलर जैसी फिल्मों के फैन है तो हुमा कुरैशी स्टारर 'बेबी डू डाई डू' आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. बता दें, इस फिल्म की कहानी बेबी करमरकर नाम के किरदार के आसपास घूमती है, जो सुन और बोल नहीं सकती. वहीं खास बात है कि बेबी दिन में तो एक एनजीओ में काम करती है लेकिन रात में वह एक कॉन्ट्रैक्ट किल्लर बन जाती है, जो फिल्म को एक्साइटिंग बनाता है.

Nagabandham: The Secret Treasure 

साउथ के फैंस के लिए भी इस हफ्ते एक्शन और एडवेंचर से भरपूर फिल्म 'नागबंधम: द सीक्रेट ट्रेजर' रिलीज हो रही है. इस फिल्म को मूल रूप से तेलगू भाषा में बनाया गया है, जिसे हिंदी में डब किया गया है. फिल्म की कहानी माइथोलॉजी की कहानियों से इंस्पायर्ड है, एक वीर योद्धा को हिमायल के एक मंदिर में सालों पुराने छिपे राज़ की रक्षा करने का कार्य सौंपा गया है लेकिन क्या है वो राज़ ये तो आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा.

The Death of Robin Hood

इसके साथ ही हॉलीवुड फिल्मों में भी इस बार थ्रिलर का जबरदस्त डोज देखने को मिलने वाला है. फिल्म 'द डेथ ऑफ रॉबिन हुड' 17वीं की कहानी 'रॉबिन हुड्स डेथ' का एक डार्क अडैप्टेशन है. कहानी इस बात करें तो इसमें दर्शकों को देखने को मिलेगा कि कैसे बूढ़ा रॉबिन  इतिहास में की गई हत्याओं से परेशान है और खुद को कानून से बचाने की कोशिश करता है. 

Minions And Monsters

अगर आप कॉमेडी और हास्य से जुड़ा हुआ कोई कंटेंट देखना चाहते है तो 'मिनियन्स' का तीसरा पार्ट मिनियन्स एंड मॉन्स्टर्स इस हफ्ते 2 जुलाई को रिलीज हो रही है. फिल्म की कहानी का प्लाट 1920, जहां हॉलीवुड के उस दौर को दिखाने की कोशिश की गई है जब मिनियन्स मॉन्स्टर फ‍िल्म बनाने की कोशिश करते है. 

सम्बंधित खबर

Recent News