menu-icon
The Bharatvarsh News

Parineeti Raghav Wedding: परिणीति ने कहा था “मैं तब तक शादी नहीं करूंगी जब तक मुझे एक आदर्श साथी नहीं मिल जाता

Parineeti Raghav Wedding: बॉलीवुड में अपनी खास पहचान रखने वाली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा व आप नेता राघव चड्ढा रविवार यानि आज 24 सितंबर को उदयपुर स्थित लीला पैलेस में सात जन्मों के लिए विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इसके मध्य एक साक्षात्कार में परिणीति ने अपनी शादी की भविष्यवाणी 4 साल पहले […]

Calendar Last Updated : 24 September 2023, 10:06 AM IST
Share:

Parineeti Raghav Wedding: बॉलीवुड में अपनी खास पहचान रखने वाली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा व आप नेता राघव चड्ढा रविवार यानि आज 24 सितंबर को उदयपुर स्थित लीला पैलेस में सात जन्मों के लिए विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इसके मध्य एक साक्षात्कार में परिणीति ने अपनी शादी की भविष्यवाणी 4 साल पहले ही कर ली थी. परि ने पुराने वीडियो में कहा था कि उनकी शादी 3-4 साल में हो जाएगी, वहीं इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए परि ने कहा कि मैं एक ज्योतिषी हूं.

परिणीति की प्रतिक्रिया

आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दरमियान साल 2018 में परिणीति ने एक बयान दिया था, जिसमें उनसे शादी के बारे में पूछा गया था तो, अभिनेत्री ने कहा था कि ”मुझे उम्मीद है कि 3-4 साल में जब मेरी शादी हो जाएगी, तब मुझे वह परफेक्ट पार्टनर मिल जाएगा। मैं किसी के साथ घुल-मिल सकती हूं और महसूस कर सकती हूं कि ठीक है, यही वह शख्स है, जिसके साथ मैं अपना जीवन बिता सकती हूं’, तो क्यों नहीं, लेकिन मैं तब तक शादी नहीं करूंगी जब तक मुझे एक आदर्श साथी नहीं मिल जाता.”

विवाह की भविष्यवाणी

वहीं अब 4 वर्षों के उपरांत जब परिणीति वास्तव में विवाह के बंधन में बंधने जा रही है तो, वह अपनी भविष्यवाणी से आश्चर्यचकित थी. जबकि परि ने खुद को ज्योतिषी बताते हुए कहा कि 4 साल पूर्व मैंने बोला कि 4 साल में मेरी शादी हो जाएगी. आज मैं अपने आप से बहुत प्रभावित हूं कि, मैंने ऐसा कुछ भविष्यवाणी भी किया था.

सम्बंधित खबर

Recent News