menu-icon
The Bharatvarsh News

Tiger3: सलमान ने शेयर की ज़ोया की तस्वीर, टाइगर 3 में इस खास अंदाज़ में नज़र आएंगी कैट

Tiger 3: बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 रिलीज़ को लेकर सबकी जुबान पर चर्चा का विषय बनी हुई है. इसी बीच फिल्म को लेकर महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ रहे हैं. बता दें कि कुछ समय पहले फिल्म से सलमान खान का लुक सामने आया था, वहीं आज अभिनेत्री कैटरीना कैफ […]

Calendar Last Updated : 10 October 2023, 06:17 PM IST
Share:

Tiger 3: बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 रिलीज़ को लेकर सबकी जुबान पर चर्चा का विषय बनी हुई है. इसी बीच फिल्म को लेकर महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ रहे हैं. बता दें कि कुछ समय पहले फिल्म से सलमान खान का लुक सामने आया था, वहीं आज अभिनेत्री कैटरीना कैफ का भी जोया का लुक सामने या गया है. जिसमें कैटरीना कैफ फूल ऑन एक्शन मोड में नजर आ रही हैं, जो इस तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है. फिल्म में इस बार कैटरीना दमदार लुक में नजर आने वाली हैं. टाइगर 3 का अभी हालीं में टीजर रिलीज़ हुआ था. जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था. वहीं अब फिल्म का ट्रेलर भी जल्द रिलीज़ होने वाला है. ऐसे में फिल्म के मेकर भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं .

कब रिलीज़ होगा फिल्म का ट्रेलर

फिल्म टाइगर 3 के ट्रेलर को लेकर फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है, फैंस के लिए ट्रेलर की राह देखना मुश्किल भरा है. टीजर के बाद से ही दर्शक ट्रेलर के लिए इंतजार में हैं. लेकिन अब बस कुछ दिन का ही समय रह गया है. यश राज फिल्म टाइगर 3 का ट्रेलर 16 अक्टूबर को रिलीज़ करेगी.

दिवाली पर रिलीज़ होगी फिल्म

बता दें कि इससे पहले टाइगर फ्रेंचाइजी का डायरेक्शन कबीर खान ने किया था. अब टाइगर 3 का निर्देशन डायरेक्टर मनीष शर्मा कर रहें हैं. वहीं इस फिल्म का प्रोडक्शन यश राज फिल्म्स के मुख्य आदित्य चोपड़ा कर रहें हैं. फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर बात करें तो अभी इसका एलान नहीं किया गया है, लेकिन फिल्म दिवाली वाले दिन रिलीज़ होगी. इस फिल्म को हिन्दी भाषा के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज़ किया जाएगा.

सम्बंधित खबर

Recent News