menu-icon
The Bharatvarsh News

सिर्फ दोषी ही छिपते हैं' सोमी अली ने किया 'काला हिरण' का समर्थन, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

सोशल मीडिया पर 'काला हिरण' को विवाद है जो खत्म होने का नाम ही ले रहा है. अब इस पूरे मामले में सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली की भी एंट्री हो गई है.

Calendar Last Updated : 06 June 2026, 11:46 AM IST
Share:

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की जिंदगी के सबसे विवादित हिस्सों में से एक पर बन रही फिल्म को लेकर विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है. अब इस पूरे मामले में सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली की भी एंट्री हो गई है.

फिल्म का खुलकर समर्थन

वह सोशल मीडिया पर इस फिल्म का खुलकर समर्थन कर रही हैं और उन्होंने ऑनलाइन काफी बहस छेड़ दी है. सोमी अली के इस मामले में आने से जहां फिल्म-मेकर्स में काफी हिम्मत देखी जा सकती है वहीं दूसरी ओर सलमान खान के फैन्स काफी नाराज दिख रहे हैं.

सोमी अली का बढ़ता विवाद

प्रोड्यूसर अमित झानवी को उनकी फिल्म 'ब्लैक यूनिकॉर्न' के लिए लिखे एक खुले पत्र में उन्होंने कहा आपको कोई भी फिल्म बनाने का पूरा अधिकार है. खासकर तब जब ऐसे लोग हों जो दोषी हैं और आपको धमका रहे हैं.

इंटरनेट पर हलचल

उनके वेरिफाइड अकाउंट पर किए गए इस कमेंट के बाद इंटरनेट पर हलचल मच गई. अमित झानवी ने भी उनके कमेंट का जवाब देते हुए उन्हें धन्यवाद दिया. फिल्म पर अपनी सार्वजनिक राय रखने के कारण सलमान खान के समर्थक उनसे नाराज हो गए और उन्हें ऑनलाइन ट्रोल करने लगे.

कैमरा के सामने फाड़ा लीगल नोटिस

इससे पहले सलमान खान की लीगल टीम ने फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी को एक कानूनी नोटिस भेजा था. इस नोटिस में फिल्म की रिलीज, टीजर, पोस्टर और सभी प्रचार सामग्री को इंटरनेट से तुरंत हटाने और इसके प्रमोशन को रोकने की मांग की गई थी.

नोटिस को फाड़कर फेंका

लेकिन अमित जानी ने इस नोटिस को कैमरे के सामने ही फाड़कर फेंक दिया. उन्होंने साफ कहा कि वह किसी भी तरह के दबाव के आगे झुकने वाले नहीं हैं और इस फिल्म पर काम जारी रखेंगे.

'D कंपनी' की धमकियों का दावा

फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया था. जिसमें नीले और पीले बैकग्राउंड पर सलमान खान जैसे लुक और उनके सिग्नेचर ब्रेसलेट वाले एक शख्स को स्नाइपर से शूट करते हुए दिखाया गया है.

कानूनी नोटिस का जवाब

अमित जानी का दावा है कि इस फिल्म को रोकने के लिए उन्हें अंडरवर्ल्ड यानी 'D कंपनी' से भी धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने सलमान खान को संबोधित करते हुए कहा कि वे कानूनी नोटिस का जवाब दें या इन धमकियों का. उन्होंने साफ किया कि वे न तो नोटिस से डरेंगे और न ही धमकियों से.

Tags :

सम्बंधित खबर

Recent News