menu-icon
The Bharatvarsh News

Bade Miyan Chote Miyan: दर्शकों का इंतजार खत्म, इस दिन रिलीज होगा फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का टीजर

Bade Miyan Chote Miyan: फिल्म को अगले वर्ष ( 2024) ईद का मौके पर रिलीज किया जाएगा. इस मूवी का निर्माण वासु भगनानी और जैकी भगनानी के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है.

Calendar Last Updated : 04 December 2023, 08:30 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • 'बड़े मियां छोटे मियां' फिल्म को लेकर दर्शकों का इंतजार खत्म
  • इस दिन रिलीज होगा अक्षय और टाइगर की फिल्म का टीजर

Bade Miyan Chote Miyan: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. दर्शकों के बीच इस फिल्म के रिलीज होने को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. इस बीच फैंस के क्रेज को देखते हुए जल्द ही मूवी के टीजर को रिलीज किया जाएगा. फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ मुख्य किरदार में दिखाई देंगे.

इस मूवी की शूटिंग का कार्य पहले ही निपटा लिया गया है. बस जल्द ही इसके टीजर को रिलीज किया जाएगा. 

इस दिन रिलीज होगा फिल्म का टीजर

डायरेक्टर अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म का टीजर एक जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है. 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 

फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की बात करें तो फिल्म को अगले वर्ष (2024) ईद का मौके पर रिलीज किया जाएगा. इस मूवी का निर्माण वासु भगनानी और जैकी भगनानी के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है. 

हॉलीवुड के एक्शन एक्सपर्ट के साथ शूट हुई फिल्म 

फिल्म  'बड़े मियां छोटे मियां' में आपको जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिलेंगे.बता दें कि मूवी के कई स्टंट सीन हॉलीवुड के एक्शन एक्सपर्ट की टीम के साथ शूट किया गए हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ के साथ सोनाक्षी सिन्हा और मानुषी छिल्लर भी नजर आने वाली हैं  

सम्बंधित खबर

Recent News