menu-icon
The Bharatvarsh News

छावा बॉक्स ऑफिस पर विकी कौशल की तूफानी एंट्री, पहले दिन तोड़े सालभर के सारे रिकॉर्ड

"छावा" बॉक्स ऑफिस कलेक्शन :  विकी कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने पहले दिन तोड़ा साल का बड़ा रिकॉर्ड, 31 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग. 14 फरवरी को रिलीज हुई विकी कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है.

Calendar Last Updated : 15 February 2025, 11:48 AM IST
Share:

"छावा" बॉक्स ऑफिस कलेक्शन :  विकी कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने पहले दिन तोड़ा साल का बड़ा रिकॉर्ड, 31 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग. 14 फरवरी को रिलीज हुई विकी कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है.

पहले ही दिन 31 करोड़ की कमाई

14 फरवरी को रिलीज हुई विकी कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है. पहले दिन ही फिल्म ने शानदार 31 करोड़ रुपये की कमाई कर साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनने का रिकॉर्ड कायम किया है.

अनुमानों को किया ध्वस्त

फिल्म की रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा थी और उम्मीद की जा रही थी कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी. ‘छावा’ ने अपने पहले दिन के कलेक्शन से सभी का दिल जीत लिया और कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए 31 करोड़ की कमाई की. इससे पहले अनुमान था कि फिल्म 23-25 करोड़ के बीच कमाई कर सकती है, लेकिन इसने सभी अनुमानों को ध्वस्त कर दिया.

छत्रपति संभाजी महाराज की जीवनगाथा पर आधारित

फिल्म एक ऐतिहासिक ड्रामा है, जिसमें विकी कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है. रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी महारानी येसूबाई के रूप में नजर आ रही हैं. फिल्म की कहानी मराठा साम्राज्य के महान योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की जीवनगाथा पर आधारित है. इस फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने निर्देशित किया है, जबकि अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार निभाया है.

विकी कौशल, जो अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं, इस बार दर्शकों को एक ऐतिहासिक और शाही अंदाज में देखने को मिले. फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन को देखते हुए, यह साफ है कि ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हो सकती है.

सम्बंधित खबर

Recent News