menu-icon
The Bharatvarsh News

फिटनेस के चक्कर में किडनी पर भारी पड़ रही हाई-प्रोटीन डाइट, पैकेज्ड फूड बढ़ा रहे हैं क्रॉनिक बीमारी का जोखिम

किडनी शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को साफ करने, शरीर से टॉक्सिक एलीमेंट्स बाहर निकालने, पानी का संतुलन बनाए रखने और ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने का काम करती है. लेकिन खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड हैबिट्स इसकी कार्यक्षमता पर लगातार दबाव बढ़ा सकती हैं.

Calendar Last Updated : 23 June 2026, 02:02 PM IST
Share:

नई दिल्ली: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलती खानपान की आदतों का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है. खासतौर पर किडनी से जुड़ी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. वहीं अमेरिकी संस्था नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक, प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा नमक, स्वीट ड्रिंक्स और असंतुलित डाइट धीरे-धीरे किडनी को नुकसान पहुंचा रहे हैं. इंस्टीट्यूट के अनुसार, शुरुआती दौर में इसके लक्षण आसानी से सामने नहीं आते, जो स्वास्थ के लिए अधिक घटक हो सकता है. 

खराब लाइफस्टाइल का नुकसान 

बता दें, किडनी शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को साफ करने, शरीर से टॉक्सिक एलीमेंट्स बाहर निकालने, पानी का संतुलन बनाए रखने और ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने का काम करती है. लेकिन खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड हैबिट्स इसकी कार्यक्षमता पर लगातार दबाव बढ़ा रही हैं.

पैकेज्ड चीजों का इस्तेमाल 

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार दुनियाभर में क्रॉनिक किडनी डिजीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि फास्ट फूड और पैकेज्ड चीजों का बढ़ता इस्तेमाल इसकी एक बड़ी वजह है. खासकर ज्यादा नमक और प्रिजर्वेटिव वाले खाद्य पदार्थ किडनी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं.

हाई-प्रोटीन डाइट 

डायटीशियनों का कहना है कि आजकल हाई-प्रोटीन डाइट को फिटनेस का हिस्सा माना जा रहा है, लेकिन जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेना भी किडनी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है. प्रोटीन शेक, रेड मीट और हाई-प्रोटीन स्नैक्स का अधिक सेवन उन लोगों के लिए ज्यादा जोखिम भरा हो सकता है जिन्हें पहले से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या किडनी से जुड़ी कोई समस्या है.

किन चीजों से पहुंच रहा शरीर को नुकसान 

इसके अलावा चिप्स, इंस्टेंट नूडल्स, फ्रोजन फूड, सॉस और नमकीन जैसी चीजों में सोडियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है. लगातार ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन हाई ब्लड प्रेशर और किडनी स्ट्रेस को बढ़ा सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक बाहर का खाना और सॉफ्ट ड्रिंक्स भी धीरे-धीरे किडनी को नुकसान पहुंचाते हैं.

डॉक्टरों का यह भी कहना है कि हर हेल्दी चीज हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद नहीं होती. पालक, चुकंदर, चॉकलेट और नट्स जैसे ऑक्सलेट युक्त खाद्य पदार्थ कुछ लोगों में किडनी स्टोन का खतरा बढ़ा सकते हैं.

कैसे रखें किडनी को स्वस्थ 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ संतुलित भोजन, पर्याप्त पानी पीने, कम नमक खाने और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं. उनका कहना है कि नियमित और संतुलित खानपान ही लंबे समय तक किडनी को स्वस्थ रखने का सबसे सुरक्षित तरीका है.

सम्बंधित खबर

Recent News