menu-icon
The Bharatvarsh News

Pakistan Karachi Fire: कराची के शॉपिंग मॉल में आग लगने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 1 घायल

Pakistan Karachi Fire: कराची के स्थानीय अस्पतलों के अधिकारी और पुलिस ने पाकिस्तानी न्यूज एजेंसी डॉन को जानकारी दी कि 9 लोगों के शव अस्पताल में लाए गए हैं. जिसमें से 8 शवों को जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर जेपीएमसी में और एक को सिविल अस्पताल कराची (सीएचके) में लाया गया है.

Calendar Last Updated : 25 November 2023, 03:58 PM IST
Share:

Pakistan Karachi Fire: पाकिस्तान के कराची में आज यानि 25 नवम्बर को राशिद मिन्हास रोड पर स्थित आरजे मॉल में  आग लगने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं कराची के स्थानीय अस्पतलों के अधिकारी और पुलिस ने पाकिस्तानी न्यूज एजेंसी डॉन को जानकारी दी कि 9 लोगों के शव अस्पताल में लाए गए हैं. जिसमें से 8 शवों को जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर जेपीएमसी में और एक को सिविल अस्पताल कराची (सीएचके) में लाया गया  है. उन्होंने आगे बताया कि एक 18 वर्षीय घायल लड़की को अभी सिविल अस्पताल कराची में भर्ती कराया गया था, जिसकी मौत हो गई है. 

कराची के सीएम को सौंपी गई घटना की पूरी रिपोर्ट 

बता दें कि मॉल में हुई इस घटना को लेकर कराची के सीएम को पूरी रिपोर्ट सौंपी गई है. रिपोर्ट के अनुसार जिला उपायुक्त अल्ताफ शेख ने कहा कि आग लगने के बाद 22 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है.  और जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर जेपीएमसी में ट्रांसफर कर दिया गया, जिसमे से एक ने रास्ते में ही अपना दम तोड़ दिया. वहीं इस पर डीसी ने जानकारी दी कि इमारत को चौथी मंजिल तक खाली करा दिया गया है. जबकि पांचवी और छठी मजिल को खाली करने का काम चल रहा है. 

मॉल में सुबह लगी आग 

कराची के शरिया फैसल स्टेशन हाउस के ऑफिसर (एसएचओ) राजा तारिक महमूद ने डॉन को बताया कि, जिस इमारत में आग लगी है  वो एक बड़ी कमर्शियल इमारत थी. इसके अंदर शॉपिंग सेंटर, कॉल सेंटर और सॉफ्टवेयर हाउस थे. फायर एंड रेस्क्यू डिपार्ट्मन्ट के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि उन्हें सुबह 6.30 बजे इस घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने 8  फायर टेन्डर, दो स्नोर्कल और दो बाउजर घटनास्थल पर भेजें गए और आग पर काबू पा लिया गया.

सिंध महानिरीक्षक (आईजी ) रिफत मुख्तार ने जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इमारत के अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए निर्देश जारी किया था. उन्होंने ये भी आदेश दिया था कि सड़क को साफ किया जाए ताकि फायर ब्रिगेड बिना किसी परेशानी के वहां पहुंच सकें.

सम्बंधित खबर

Recent News