menu-icon
The Bharatvarsh News

ब्रिटिश उच्चायुक्त की PoK यात्रा पर भारत ने जताया विरोध, केंद्रीय गृह मंत्रालय बताया आपत्तिजनक

UK High Commissioner to Pakistan Visit PoK: विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का इस तरह का उल्लंघन पूरी तरफ से अस्वीकार्य है. इस मामले पर विदेश सचिव ने भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त के सामने कड़ा विरोध भी जताया है.

Calendar Last Updated : 13 January 2024, 06:40 PM IST
Share:

हाइलाइट्स

  • ब्रिटिश उच्चायुक्त की PoK यात्रा पर भारत ने जताया विरोध
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय बताया आपत्तिजनक

UK High Commissioner to Pakistan Visit PoK: भारत सरकार ने ब्रिटिश उच्चायुक्त जेन मैरियट के पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके)   की यात्रा करने को लेकर विरोध जताया है. वहीं इस यात्रा को केन्द्रीय मंत्रालय की तरफ से आपत्तिजनक करार दिया गया है साथ ही भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से इस संबंध में एक आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी की गई है.

विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता  का इस तरह का उल्लंघन पूरी तरफ से अस्वीकार्य है. इस मामले पर विदेश सचिव ने भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त के सामने कड़ा विरोध भी जताया है. विदेश सचिव के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग हैं और रहेंगे. 

जेन मैरियट ने  शेयर की थी मीरपुर दौरे की तस्वीरें 

पाकिस्तान में ब्रिटेन की उच्चायुक्त जेन मैरियट ने सोशल मीडिया पल्टफॉर्म एक्स  पर 10 जनवरी को एक पोस्ट  पर मीरपुर  की यात्रा की कई तस्वीरों को शेयर किया था. उन्होंने कहा था, "मीरपुर से सलाम, ब्रिटेन और पाकिस्तान के लोगों के बीच आपसी संबंधों का केंद्र! 70% ब्रिटिश पाकिस्तानी जड़ें मीरपुर से हैं, जिससे हम सभी का साथ मिलकर काम करना प्रवासी हितों के लिए महत्वपूर्ण है. अपने आतिथ्य के लिए धन्यवाद!"

8 जनवरी को भी शेयर की थी पोस्ट 

जेन मैरियट द्वारा इससे पहले 8 जनवरी को भी एक पोस्ट साझा की गई थी. जिसमें उन्होंने लिखा था कि, फिलहाल कराची, लाहौर और इस्लामाबाद में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों से मुलाकात कर रही हूं. बुनियादी आर्थिक सुधार जारी रहना जरूरी है.  8 फरवरी को होने वाले समावेशी चुनाव पाकिस्तान के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं. 

सम्बंधित खबर

Recent News