menu-icon
The Bharatvarsh News

शहबाज शरीफ के सलाहकार की लश्कर कमांडर से मुलाकात, पाकिस्तान फिर सवालों के घेरे में

पाकिस्तान की आतंकवाद पर दोहरी चाल फिर दुनिया के सामने उजागर हो गई है. पीएम शहबाज शरीफ के करीबी सलाहकार हाफिज तल्हा सईद का आतंकी लिंक वाले मंच पर दिखना कई बड़े सवाल खड़े कर रहा है. इससे पाकिस्तान और आतंकियों की सांठगांठ पर बहस तेज हो गई.

Calendar Last Updated : 20 May 2026, 02:11 PM IST
Share:

नई दिल्ली: पाकिस्तान एक बार फिर आतंकवाद को लेकर दुनिया के सामने बेनकाब होता नजर आया है. लंबे समय से आतंकियों को पनाह देने के आरोप झेल रहे पाकिस्तान की सियासत और आतंकी नेटवर्क के रिश्तों पर अब नए सवाल खड़े हो गए हैं. हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के करीबी नेताओं की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वे भारत विरोधी गतिविधियों से जुड़े लोगों के साथ मंच साझा करते दिखाई दे रहे हैं.

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के कई वरिष्ठ नेता और शहबाज शरीफ के राजनीतिक सलाहकार, मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेटे हाफिज तल्हा सईद के साथ एक कार्यक्रम में नजर आए. इस कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

एक मंच पर दिखे पाक नेता और आतंकी नेटवर्क से जुड़े लोग

वायरल तस्वीरों में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के करीबी माने जाने वाले कई नेता मंच पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. उनके साथ हाफिज तल्हा सईद भी मौजूद था. रिपोर्ट के अनुसार, कार्यक्रम में शामिल कई नेताओं को हाफिज तल्हा सईद के साथ बातचीत करते और दोस्ताना अंदाज में नजर आते देखा गया. इस कार्यक्रम में राजनीतिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े कई अन्य लोग भी शामिल थे.

कार्यक्रम में मौजूद थे कई बड़े नेता

बताया गया है कि कार्यक्रम में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के महासचिव मियां अहसान तरार और जिला महासचिव राणा मुहम्मद अशफाक भी मौजूद थे. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद पाकिस्तान के आतंकवाद विरोधी दावों पर फिर सवाल उठने लगे हैं.

कौन है हाफिज तल्हा सईद?

हाफिज तल्हा सईद, लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक और जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद का बेटा है. उस पर पाकिस्तान में युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने, भारत के खिलाफ जिहाद के लिए फंड जुटाने और जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने के आरोप लगते रहे हैं. भारत सरकार ने तल्हा सईद को UAPA के तहत आधिकारिक तौर पर ‘वैश्विक आतंकवादी’ घोषित किया हुआ है.

FATF के दबाव के बीच फिर घिरा पाकिस्तान

यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान लगातार यह दावा करता रहा है कि उसका हाफिज सईद और उसके नेटवर्क से कोई संबंध नहीं है. फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स के दबाव के चलते पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का दावा करता रहा है, लेकिन सामने आई तस्वीरों ने उसके दावों पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. भारत पहले भी कई बार पाकिस्तान पर आतंकियों को संरक्षण देने के आरोप लगाता रहा है.

सम्बंधित खबर

Recent News