menu-icon
The Bharatvarsh News

श्रीलंका ने 41 भारतीय मछुआरों को स्वदेश भेजा, राहत की खबर

कोलंबो: श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिये गये 41 भारतीय मछुआरों को यहां के अधिकारियों ने स्वदेश वापस भेज दिया है. भारतीय मिशन ने बुधवार को यह जानकारी दी. दोनों देशों के मछुआरों को अनजाने में एक-दूसरे के जलक्षेत्र में घुसने के कारण अक्सर गिरफ्तार किया जाता है.

Calendar Last Updated : 22 January 2025, 04:03 PM IST
Share:

कोलंबो: श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिये गये 41 भारतीय मछुआरों को यहां के अधिकारियों ने स्वदेश वापस भेज दिया है. भारतीय मिशन ने बुधवार को यह जानकारी दी. दोनों देशों के मछुआरों को अनजाने में एक-दूसरे के जलक्षेत्र में घुसने के कारण अक्सर गिरफ्तार किया जाता है.

भारतीय उच्चायोग ने सोमवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ श्रीलंका से 21 भारतीय मछुआरों के समूह को सफलतापूर्वक स्वदेश भेज दिया गया है. वे फिलहाल वापसी की राह में हैं.’’

मछुआरा मुद्दा द्विपक्षीय संबंधों में विवाद का एक विषय रहा है. श्रीलंकाई नौसैन्य कर्मी श्रीलंका की समुद्री सीमा में अवैध रूप से घुस जाने की कथित घटनाओं के दौरान पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलियां भी चला देते हैं और उनकी नौकाएं भी जब्त कर लेते हैं. श्रीलंका भी भारतीय प्रशासन पर ऐसा ही रवैया अपनाने का दावा करता है.

पाक जलडमरूमध्य तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाली संकरी जल पट्टी है जहां प्रचुर मात्रा में मछलियां पायी जाती हैं. यह क्षेत्र मछुआरों को बहुत आकर्षित करता है. अक्सर एक दूसरे की समुद्री सीमा में अनजाने में घुस जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है.

(इस खबर को भारतवर्ष न्यूज की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की हुई है)

सम्बंधित खबर

Recent News