menu-icon
The Bharatvarsh News

सर्दियों में अखरोट का करें सेवन, दिमाग और बॉडी दोनों को लिए है बेहद फायदेमंद

Health Lifestyle News: सर्दियों में ठंड से बचने के लिए हम अखरोट का सेवन कर सकते हैं शरीर से संबंधित ये फायदे

Calendar Last Updated : 12 December 2023, 09:34 PM IST
Share:

अखरोट

सर्दियों के मौसम की शुरुआत होते के साथ अत्यधिक ठंड बढ़ जाने के कारण हमें कई तरह की बीमारियां जकड़ लेती हैं. जैसे- सर्दी, खांसी, जुखाम, बुखार आदि.

अखरोट

ऐसे में हम सर्दियों में ठंड से बचने के लिए अखरोट का सेवन कर सकते हैं, इसके सेवन से शरीर गर्म रहता है.

अखरोट

आइए जानते हैं कि अखरोट को खाना हमारे लिए किस तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है.

ऊर्जा देता है

अखरोट में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फैटी अम्ल, फाइबर व विटामिन पाए जाते हैं, जो हमे ऊर्जा देने का काम करता है.

दिमाग तेज होता है

अखरोट का सेवन करने से दिमाग तेज होता है. और इसके अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो दिमाग को स्वास्थ्य रखने में मदद करता है.

त्वचा मुलायम होती है

अखरोट को खाने से त्वचा मुलायम होती है, क्योंकि इसके सेवन से चेहरे की नमी बनी रहती है. जिससे वह ड्राइ होने से बची रहती है.

सम्बंधित खबर

Recent News